एक नगर निगम में 40 ईवीएम खराब, आम जनता से लेकर अफसर तक परेशान

गाजियाबाद नगर निकाय चुनाव : एक नगर निगम में 40 ईवीएम खराब, आम जनता से लेकर अफसर तक परेशान

एक नगर निगम में 40 ईवीएम खराब, आम जनता से लेकर अफसर तक परेशान

Google Image | Symbolic Photo

Ghaziabad News : गाजियाबाद से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी निकाय चुनाव के दौरान गाजियाबाद नगर निगम में अलग-अलग बूथों पर करीब 40 ईवीएम मशीन खराब हो गई। जिसकी वजह से चुनाव भी प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के काफी देर बाद दूसरी ईवीएम मशीन पहुंची। इस तरीके से गाजियाबाद नगर निगम के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर 40 मशीनें खराब हुई है।

बूथ संख्या 929 की ईवीएम मशीन खराब
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद नगर निगम के भागीरथ पब्लिक स्कूल में मतदान हो रहा है। बूथ संख्या 929 मतदान हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ वोटिंग होने के बाद ही ईवीएम मशीन खराब हो गई। जिसके बाद दूसरी मशीन मंगाई गई।

यहां पर भी हुई दिक्कतें
जिस मशीन पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) नरेंद्र कश्यप ने वोट डाला, वह मशीन भी खराब हो गई। उन्होंने बूथ संख्या 927 पर वोट डाला था। जिला प्रशासन ने तत्काल दूसरी मशीन मंगाई, लेकिन थोड़ा बहुत चुनाव भी प्रभावित हुआ। इसी तरीके से नेहरू नगर सरस्वती शिशु मंदिर में बूथ संख्या 1227, संजय नगर स्थित डीडीपीएस के बूथ संख्या 933 और मकनपुर स्थित बूथ संख्या 1038 आदि पर भी ईवीएम मशीन खराब हुई है।

11:00 बजे तक 20.33% वोटिंग
आपको बता दें कि गाजियाबाद नगर निगम में 15 लाख 42 हजार 126 मतदाता है। जिनमें से सुबह 11:00 बजे तक कुल 2,73,727 लोगों ने वोट किया है। कुल मिलाकर 17.75 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। सुबह 11:00 बजे तक की मिली रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद में केवल 20.33% वोटिंग हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.