गाजियाबाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, डॉक्टर के जवाब से एक हजार मरीजों में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : गाजियाबाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, डॉक्टर के जवाब से एक हजार मरीजों में मचा हड़कंप

गाजियाबाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, डॉक्टर के जवाब से एक हजार मरीजों में मचा हड़कंप

Google Image | मौत

दिवाली के बाद से ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में वायु प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते गाजियाबाद में एक सांस रोगी मरीज ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। इस मामले के बाद अस्पताल और सांस के मरीजों में हड़कंप मच गया है। गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अस्पतालों में अभी तक हजारों सांस के मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में स्थित एमएमजी अस्पताल  में बीते शुक्रवार को एक 50 साल का व्यक्ति शेर मोहम्मद भर्ती हुआ था। इस व्यक्ति को सांस की दिक्कतें हुई थी। इसलिए पीड़ित मरीज को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने मरीज का इलाज किया लेकिन मरीज की शनिवार को हालत और भी ज्यादा गंभीर हो गई। 

पीड़ित मरीज की हालत और भी ज्यादा गंभीर होने लगी और उसको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। 50 साल के शेर मोहम्मद को सांस लेने में दिक्कत जैसी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल के डॉक्टरों ने काफी कोशिश की लेकिन व्यक्ति की मौत हो गई। गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि व्यक्ति की मौत सांस के कारण भी है। दरअसल, एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस व्यक्ति की मौत बढ़ते प्रदूषण के कारण हुई सांस में दिक्कत के कारण हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.