लोगों ने जीडीए और पुलिस से की शिकायत, अब होगा एक्शन

गाजियाबाद में छत पर नहीं लगेंगे 5जी टावर : लोगों ने जीडीए और पुलिस से की शिकायत, अब होगा एक्शन

लोगों ने जीडीए और पुलिस से की शिकायत, अब होगा एक्शन

Google Image | symbolic Image

Ghaziabad News : ट्रांस हिंडन क्षेत्र के प्रताप विहार में 5जी का टावर बिना अनुमति के लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फ्लैट की छत पर जो व्यक्ति टावर लगवा रहा है वह दबंग किस्म का है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई। जबकि यह स्वास्थ्य के लिए बड़ा ही हानिकारक है। लोगों ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अलावा स्थानीय विजय नगर थाने में टावर को रुकवाने के लिए शिकायती पत्र दिया है। 

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और विजय नगर थाने में दी गई शिकायत के अनुसार ई एस 22 में मोनू पुंडीर नामक व्यक्ति द्वारा छत पर रातों- रात मोबाइल टावर लगाना शुरू कर दिया गया। जो कि नियमों का उल्लंघन है। क्योंकि मोबाइल टावर रिहायशी इलाके में लगाया जा रहा है और पहले से भी महज ढाई सौ मीटर की दूरी पर दो टावर लगे हैं। स्थानीय निवासी ललित गौड़ और राजेश की माने तो यहां पर पहले से लगे टावरों से गंभीर बीमारियां पनप रही है। जहां पर टावर लगाया जा रहा है वहीं पर छोटे-छोटे बच्चों के दो स्कूल भी हैं। ललित शर्मा की माने तो टावर कंपनियां लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही हैं। ई ब्लॉक के लोगों ने अवैध रूप से लगाए जा रहे टावर को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और विजयनगर थाने में शिकायती पत्र दिया है।  

थाने में दी गई शिकायत
शिकायत के बाद जीडीए कर्मियों द्वारा टावर लगाने के कार्य को रुकवा दिया गया, मगर लोगों का कहना था कि रात में टावर का काम पुनः शुरू हो सकता है। इसलिए उन्होंने पुलिस को भी लिखित सूचना दे दी है। लोगों ने कहा कि मोबाइल टावर से मानव के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से सभी वाकिफ है। इससे कैंसर, फाइब्रोसिस, नपुंसकता, हृदय रोग और नींद संबंधी विकार और माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है। 

जीडीए में भी की शिकायत 
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने जीडीए के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। यदि यहां पर टावर लगाया गया तो कभी भी उनका गुस्सा फूट सकता है। शिकायत करने वालों में महेंद्र, वीरेंद्र प्रसाद, राकेश, राजू गुप्ता, ऋषि, दीपक आदि शामिल रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.