परिजनों का छलका दर्द, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

गाजियाबाद में 2000 के फोन ने ले ली दो जानें : परिजनों का छलका दर्द, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

परिजनों का छलका दर्द, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

Tricity Today | गाजियाबाद में दो हजार के फोन ने ले ली दो जानें

Ghaziabad News : गाजियाबाद के ABES कॉलेज में पढ़ने वाली कीर्ति सिंह के साथ हुई घटना ने गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर को हिलाकर रख दिया है। एक मामूली फोन के लिए दो लोगों की जान चली गई। सोमवार सुबह कीर्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोबाइल लूटने की कोशिश करने का एक आरोपी जेल में बंद है तो दूसरे को गाजियाबाद पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। लोगों के कहना है फोन जाये तो जाये, जान बच जाए। 

भाई का छलका दर्द 
कीर्ति के भाई अंकित का कहना है कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उन लोगों ने एक मामूली से फोन के लिए ऐसा क्यों किया। वह एक सैमसंग का पुराना फोन था। उसे 8 से 10 हजार में खरीदा था। अब तो उसकी कीमत 2, 3 हजार ही रह गयी होगी। कैसे कोई इतने सस्ते फोन के लिए किसी को मार सकता है। अंकित ने बताया कि कीर्ति पढ़ने में अच्छी थी। इसी को देखते हुए उसने गाजियाबाद से इंजीनियरिंग करने का फैसला लिया। हापुड़ से गाजियाबाद की दूरी 40 किलोमीटर है, इसीलिए कीर्ति गाजियाबाद में ही रहकर पढ़ने वाली थी। लेकिन, इससे पहले ही उसके साथ ऐसी घटना हो गयी, जिसकी कल्पना  कभी किसी ने नहीं की थी। 

क्या है पूरा मामला 
उल्लेखनीय है कि शनिवार को गाजियाबाद स्थित एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक फर्स्ट ईयर पढ़ने वाली कीर्ति सिंह क्लास खत्म होने के बाद अपने दोस्त के साथ ऑटो से हापुड़ अपने घर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल फोन लूटने की कोशिश की। छात्रा के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे ऑटो से खींचकर सड़क पर पटक दिया। कीर्ति इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे ब्रेन हेमरेज हो गया। ऑटो चालक और दोस्त ने उसे गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा फरार हो गया था। रविवार को रात कीर्ति ने अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। दूसरी ओर, सोमवार सुबह दूसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.