अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आप ने खोला मोर्चा, थाने में दी तहरीर, जानिए पूरा मामला

गाजियाबाद : अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आप ने खोला मोर्चा, थाने में दी तहरीर, जानिए पूरा मामला

अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आप ने खोला मोर्चा, थाने में दी तहरीर, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | कंगना रनौत के खिलाफ थाने में दी तहरीर

Ghaziabad : अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) द्वारा दिए गये एक और बयान ने फिर राजनैतिक पार्टियों को एक नया मुद्दा दे दिया है। जिसकी हर तरफ निंदा हो रही है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। 

आप नेत्री तरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा भारत की स्वतंत्रता के संदर्भ में जो आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, उनकी पार्टी ना केवल उनके उस बयान की घोर निंदा  करती है। बल्कि केंद्र सरकार से यह मांग भी करती है कि कंगना रनौत को दिया उच्च स्तरीय पदक पद्यमश्री सम्मान को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। यह आजादी की लड़ाई लड़ने वालों का अपमान है। साथ ही लोगों की भावनाएं आहद करने वाला है। 

उन्होंने कहा कविनगर थाना पुलिस को कंगना रनौत के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिये तहरीर दी गई है। अगर जल्द ही गिरफ्तारी नही की गई तो आंदोलन किया जाएगा। आपको बता दें कि रनौत ने गुरुवार को यह कहकर विवाद उत्पन्न कर दिया था कि भारत को ‘वास्तविक आजादी' 2014 में मिली थी। उनका परोक्ष तौर पर इशारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सत्ता में आने की ओर था। रनौत ने इसके साथ ही वर्ष 1947 में देश को मिली आजादी को ‘भीख' करार दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.