अरविंद केजरीवाल के ऐलान के बाद गाजियाबाद आप तैयारी में जुटी

विधानसभा चुनाव 2022 : अरविंद केजरीवाल के ऐलान के बाद गाजियाबाद आप तैयारी में जुटी

अरविंद केजरीवाल के ऐलान के बाद गाजियाबाद आप तैयारी में जुटी

Tricity Today | अरविंद केजरीवाल के ऐलान के बाद गाजियाबाद आप तैयारी में जुटी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) 2022 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर गाजियाबाद आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को इस प्रेस वार्ता की है। दिल्ली के जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ और स्कूल जैसी जैसी सहूलियतों पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक है। यह बातें गुरूवार को प्रेसवार्ता के दौरान स्वीकार कर ली है चेतन त्यागी ने कही। उन्होने कहा उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव लडऩे की औपचारिक घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी इसकी तैयारियों में जुट गयी है। जिले के समस्त पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने इस घोषणा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद दिया है।

प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आई उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है पर अब ये तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी। अब उत्तर प्रदेश में भी बिजली-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार आदि मुद्दों पर बात होगी। आम आदमी पार्टी जिसके दिल्ली विकास मॉडल को दुनिया ने सराहा है हम वही मॉडल उत्तर प्रदेश में भी लागू करेंगे। 

उन्होंने कहा की ख़ुशी हो रही है ये देख कर की सिर्फ हमारी चुनावी रण में उतरने के एलान से ही आदित्यनाथ सरकार के मंत्री स्कूल और हॉस्पिटल जैसे मुद्दों पर बात करने लगे है। उन्होंने कहा की दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आदित्यनाथ सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। वह आगमी 22 दिसंबर को लखनऊ आ रहे है। हम सिद्धार्थ नाथ सिंह से अनुरोध करते है की अपनी सुविधानुसार बहस का समय और स्थान निर्धारित कर बता दे। इस मामले में खुली बहस से अब उनको इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। प्रदेश और देश को पता चलना ही चाहिए की किसका शिक्षा और स्वास्थ का मॉडल  बेहतर है और किसके दावे खोखले है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.