महिला की हत्या कर चेहरा तेजाब से जलाया, वारदात से पहले दुष्कर्म की आशंका

गाजियाबाद : महिला की हत्या कर चेहरा तेजाब से जलाया, वारदात से पहले दुष्कर्म की आशंका

महिला की हत्या कर चेहरा तेजाब से जलाया, वारदात से पहले दुष्कर्म की आशंका

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Ghaziabad News : मुरादनगर में बदमाशों ने एक महिला को अगवा कर उसकी हत्या कर शव को जलालपुर मार्ग पर एक स्कूल के पास फेंका दिया। पहचान छिपाने के लिए महिला के चेहरे पर तेजाब डालकर जलाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

स्कूल के पीछे मिला महिला का शव
मुरादनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को पौने छह बजे के आसपास सूचना मिली कि जलालपुर मार्ग पर निजी स्कूल के पीछे एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव महिला का है और उसकी उम्र लगभग तीस साल के आसपास है। इतना ही नहीं चेहरे पर तेजाब डालकर जलाया गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका
आशंका जताई जा रही है महिला की हत्या कहीं और की गई और शव को यहां पर फेंका गया है। पुलिस ने बताया कि पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा तेजाब या अन्य किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया। सीओ सदर आकाश पटेल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत और अन्य कारण स्पष्ट होंगे। महिला की शिनाख्त कर हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.