म्यूटेशन के बाद होंगे मालिक, 1702 दुकानों के किराये में होगी वृद्धि

गाजियाबाद में किरायेदारों के लिए खुशखबरी : म्यूटेशन के बाद होंगे मालिक, 1702 दुकानों के किराये में होगी वृद्धि

म्यूटेशन के बाद होंगे मालिक, 1702 दुकानों के किराये में होगी वृद्धि

Tricity Today | Ghaziabad Municipal Corporation

Ghaziabad News :  गाजियाबाद की मेयर ने निगम की कमाई बढ़ाने के लिए नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछले 25 वर्षों के दौरान इन दुकानों का किराया नहीं बढ़ाया गया है। अब तक नगर निगम की दुकानों से पुराने रेट से किराया वसूल किया जा रहा था। गाजियाबाद नगर निगम की पिछली बोर्ड बैठक के दौरान मेयर की पहल पर किराया बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया था।

यह है पूरा मामला
नगर निगम ने गाजियाबाद में 1702 दुकानदारों को झटका देते हुए उनकी दुकान के किराये में वृद्धि करने का फैसला किया है। बता दें कि पिछली बोर्ड बैठक के दौरान फैसला लिया गया था कि दुकानों के किराये में मार्केट रेट के आधार पर वृद्धि की जाएगी। इस दौरान किराये में 10 प्रतिशत से कम वृद्धि रहेगी। साथ ही नई दरों के हिसाब से समय से किराया जमा करने पर सालभर का किराया माफ किया जाएगा। यह वृद्धि पिछले वित्त वर्ष से लागू मानी जाएगी। बता दें कि पिछले 25 वर्षों के दौरान नगर निगम ने दुकानों का किराया नहीं बढ़ाया है। आज भी दुकानों का पुराना किराया चल रहा है। यह किराया 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है। जबकि बाजार में अन्य दुकानों का किराया 50 हजार रुपये तक है। 

किरायेदार की होगी दुकान
गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि जो लोग दुकान के मूल आवंटी नहीं हैं, और काफी समय से दुकान चला रहे हैं, नगर निगम उन्हीं से किराया वसूल करेगा। उन्हें म्यूटेशन करना होगा। ऐसे लोगों के लिए नगर निगम की तरफ से म्यूटेशन स्कीम शुरू की गई है। इसके लिए एकमुश्त तीन लाख रुपये शुल्क तय किया गया है। ऐसे में मूल आवंटी जो दुकान को किराये पर उठाकर बाजार रेट से किराया वसूल कर रहे थे। अब नगर निगम उससे दुकान लेकर दुकान चला रहे किरायेदार को दुकान का अलॉटमेंट कर देगा। साथ ही किराया भी उसी किरायेदार से वसूल किया जाएगा। म्यूटेशन के बाद दुकान का मालिक किरायेदार होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.