महिला की मौत के बाद मुस्लिम समुदाय ने बीच सड़क पर पढ़ी नमाज, गाजियाबाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

बड़ी खबर : महिला की मौत के बाद मुस्लिम समुदाय ने बीच सड़क पर पढ़ी नमाज, गाजियाबाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

महिला की मौत के बाद मुस्लिम समुदाय ने बीच सड़क पर पढ़ी नमाज, गाजियाबाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Tricity Today | File Photo

Ghazibad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में एक महिला की मौत होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीच सड़क में नमाज पढ़ी। जिसके बाद एक युवक ने इसकी वीडियो और फोटो अपने मोबाइल में खींच लिए थे। युवक ने गाजियाबाद पुलिस और उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए ट्वीट कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में अब एक्शन लिया है। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के गरिमा गार्डन में रहने वाली रिजवाना नाम की एक महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने घर के बाहर नमाज पढ़ी। इस मामले में रिजवाना के मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है, लेकिन दूसरी ओर ससुराल वालों का कहना है कि रिजवाना की हालत काफी समय से खराब थी। उसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में भी चल रहा था। इलाज के दौरान ही रिजवाना की मौत हुई है।

योगी आदित्यनाथ और पुलिस को किया था टैग
महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने बीच सड़क पर नमाज़ पढ़ी थी। इस मामले में अखिलेश कुमार मिश्रा नामक एक व्यक्ति ने गाजियाबाद पुलिस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम लोगों को टैग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.