यमुना के बाद अब हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, सिटी फॉरेस्ट सहित कई गावों में बाढ़ का खतरा

Ghaziabad News : यमुना के बाद अब हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, सिटी फॉरेस्ट सहित कई गावों में बाढ़ का खतरा

यमुना के बाद अब हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, सिटी फॉरेस्ट सहित कई गावों में बाढ़ का खतरा

Tricity Today | गाजियाबाद में सिटी फॉरेस्ट सहित कई गावों में बाढ़ का खतरा

Ghaziabad News : यमुना के बाद अब हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा गया है। हिंडन नदी के किनारे बसी कॉलोनी और गांव में इसका असर देखने को मिल रहा है। गाजियाबाद का सिटी फॉरेस्ट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। एहतियात के तौर पर उसे बंद कर दिया गया है।

सिटी फॉरेस्ट हुआ जलमग्न
गाजियाबाद का सिटी फॉरेस्ट पानी से लबालब भर गया है। फॉरेस्ट में हिंडन नदी का पानी बहुत तेज गति से आ रहा है। यहां सब कुछ बंद हो गया है सिटी फॉरेस्ट में चलने वाली बोटिंग, जंगल सफारी और फूड कोर्ट सहित बच्चों के अन्य मनोरंजन के साधन सब कुछ बंद हो गए हैं। क्योंकि पार्क में पानी ही पानी है। सैलानी भी नहीं आ रहे हैं। लिहाजा यह काम करने वाले ठेकेदारों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह काम करने वाले ठेकेदारों ने बताया कि इस संबंध में सिटी फॉरेस्ट में काम करने वाले सभी ठेकेदार जल्दी ही गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी से भी इस संबंध में अपना पक्ष रखेंगे।

सुराना गांव में किनारे पर बह रही हिंडन नदी
हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गाजियाबाद में कई ऐसे गांव हैं, जिनमें पानी भरना शुरू हो गया है। गाजियाबाद के सुराना में भी पानी आने लगा है, हिंडन नदी के किनारे कई कालोनियां हैं, जिनमें पानी पहुंच रहा है। इस पानी की वजह से लोग अब पलायन करने की भी सोच रहे हैं। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हजारों बीघा फसल के बर्बाद होने की भी आशंका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.