ऐप 311 से हो रहा सभी समस्याओं का समाधान, हर व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य

गाजियाबाद से अच्छी खबर : ऐप 311 से हो रहा सभी समस्याओं का समाधान, हर व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य

ऐप 311 से हो रहा सभी समस्याओं का समाधान, हर व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य

Tricity Today | टीम

Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम द्वारा जारी किए गए ऐप 311 से शहर के लोगों को समस्याओं के समाधान में मदद मिल रही है। गाजियाबाद नगर निगम की टीम त्वरित कार्रवाई कर रही है। गाजियाबाद 311 पर आने संदर्भों पर समस्त विभागीय कार्यवाही कर रहे हैं। जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। शहर के प्रत्येक नागरिक के मोबाइल पर गाजियाबाद नगर निगम के ऐप को डाउनलोड कराया जा रहा है।

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद 311 ऐप पर जन समस्याओं का समाधान आसान हो रहा है। क्षेत्रीय पार्षद भी गाजियाबाद में नगर निगम के कार्यों की प्रशंसा करते देखे गए हैं। पार्षदों के अलावा क्षेत्रीय निवासी गाजियाबाद 311 एप पर शिकायतों को डालकर उनका समाधान प्राप्त कर रहे हैं। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि लगभग 200 से अधिक शिकायतें प्रतिदिन प्राप्त हो रही हैं। जिनके समाधान पर संबंधित टीम कार्य कर रही है। समस्त विभागीय अधिकारियों को भी लगातार गाजियाबाद 311 एप पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में सुदृढ़ता से कार्य किया जा रहा है। सफाई संबंधित संदर्भ के अलावा रोड रिपेयर, कैटल कैचिंग, संपत्ति नाम परिवर्तन और अन्य संदर्भों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। गाजियाबाद 331 ऐप के माध्यम से शहर वासियों के सुझाव भी गाजियाबाद नगर निगम को प्राप्त हो रहे हैं।

लोगों को मिल रहा समाधान 

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि समस्त विभागीय अधिकारी अपने अपने विभाग से संबंधित विषयों पर तत्काल कार्यवाही करा रहे हैं। मॉनिटरिंग के लिए कड़े निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से शहर वासी गाजियाबाद 311 ऐप के बारे में अपने विचार रख रहे हैं। क्षेत्रीय पार्षद भी अपने-अपने क्षेत्र में शहर वासियों के सहयोग के लिए गाजियाबाद 311 एप डाउनलोड करा रहे हैं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी तथा जागरूक शहर वासियों के लिए गाजियाबाद 311 एप लाभदायक सिद्ध हो रहा है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर की समस्याओं के समाधान पर तत्काल कार्रवाई के बाद लोग नगर निगम की सराहना कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.