दो सगी बहनों के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी को अंकल कहकर बुलाती थी नाबालिग

Ghaziabad : दो सगी बहनों के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी को अंकल कहकर बुलाती थी नाबालिग

दो सगी बहनों के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी को अंकल कहकर बुलाती थी नाबालिग

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad : साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले निजी बैंक के अधिकारी द्वारा पड़ोस में रहने वाली दो बहनों के साथ हुए दुष्कर्म की सूचना मिली है। आरोपी ने दोनों लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें धमकी दी और उनके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने जिन लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया वह दोनों नाबालिग हैं। पुलिस ने इस मामले में जिम्मेदार आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी द्वारा बनाए गए अश्लील वीडियो को भी अपने कब्जे में कर लिया है।

अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
गाजियाबाद की कॉलोनी में रहने वाले एक निजी बैंक के अधिकारी ने पड़ोस में रहने वाली दो बहनों के साथ दुष्कर्म किया। पहली बार किए गए दुष्कर्म के दौरान उसने दोनों बहनों की अश्लील वीडियो बनाई और फिर उस अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार उनके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित दोनों नाबालिग लड़कियां बदनामी के डर से यह सब सहती रहीं।

दोनों बेटियों के साथ किया दुष्कर्म
नाबालिक लड़कियों की मां ने पुलिस को इस बात की सूचना देते हुए बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी को 3 साल पहले आरोपी ने अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। तब वह दसवीं कक्षा में थी। आरोपी ने उस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद आरोपी ने 6 महीने पहले उनकी 16 वर्षीय बेटी को घर बुलाकर दुष्कर्म किया और फिर उसे भी ब्लैकमेल कर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। करीब 1 महीने पहले छोटी बेटी ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को इस बात की जानकारी दी। पीड़ित लड़कियों के परिवार ने मकान बदल लिया और दूसरी जगह रहने लगे। इसके बाद भी आरोपी ने छोटी बेटी को ब्लैकमेल किया और अपने साथ होटल ले गया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

मां और पत्नी ने भी दिया था साथ
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अश्लील वीडियो को पेनड्राइव में डालकर दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्त के पास रख दिया था। पुलिस ने पेन ड्राइव जप्त कर लिया है और आरोपी के दोस्त को भी अपनी हिरासत में ले लिया है। इस पूरे मामले की जानकारी आरोपी के पत्नी और मां को भी थी। इन दोनों ने भी आरोपी का साथ दिया था। आरोपी के मां और पत्नी को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है।

पीड़ित परिवार ने बदल दिया घर
आरोपी द्वारा सताई गई पीड़ित लड़कियों के पिता ने बताया कि दोनों बेटियां आरोपी को अंकल कहकर बुलाती थी। उन्हें आरोपी और उनके परिवार पर बहुत भरोसा था। आरोपी के भरोसे अपनी बेटियों को उनके साथ छोड़ कर जाते थे। इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार को जब एक माह पहले इस मामले की सूचना मिली तो बदनामी के डर से उन्होंने अपना घर बदल लिया और इसी वजह से उन्होंने पुलिस को भी इस बात की सूचना नहीं दी। पुलिस ने बताया की आरोपी की पत्नी ने भी इस कार्य में उसका साथ दिया और आरोपी की मां ने पीड़ित परिवार पर शांत रहने का दबाव बनाया।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.