गाजियाबाद से दो चेहरों को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने संगठन में किया फेरबदल : गाजियाबाद से दो चेहरों को मिली जिम्मेदारी

गाजियाबाद से दो चेहरों को मिली जिम्मेदारी

Tricity Today | राजा वर्मा और बसंत त्यागी

Ghaziabad News : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले संगठन में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल के चलते 98 जिलों के संगठनात्मक प्रभारी बदले गए हैं। गाजियाबाद से राजा वर्मा और बसंत त्यागी को अहम जिम्मेदारी दी गई है। राजा वर्मा  को रामपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि बसंत त्यागी को बुलंदशहर प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संगठन में किया बड़ा बदलाव
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के जिला स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए खराब परफॉर्मेंस करने वाले 98 जिला प्रभारियों को हटा दिया है। उनके स्थान पर नए प्रभारी की नियुक्ति की गई है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यह भारतीय जनता पार्टी का बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक कर नए नामों की सूची जारी की है, जिसमें गाजियाबाद से बसंत त्यागी और राजा वर्मा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि राजा वर्मा को रामपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि बसंत त्यागी को बुलंदशहर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
 
गाजियाबाद से दो चेहरे
बसंत त्यागी गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख चेहरा रहे हैं। वह गाजियाबाद जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं और प्रदेश कार्यकारिणी में भी कार्य करने का अनुभव उनके पास है। बसंत त्यागी अमरोहा लोकसभा और नोएडा महानगर के प्रभारी भी रह चुके हैं। बसंत त्यागी ने अपनी नियुक्ति पर बताया कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाएंगे। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे राजा वर्मा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। राजा वर्मा को रामपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजा वर्मा गाजियाबाद की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। राजा वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्य को गति देने के लिए उनकी नियुक्ति की गई है और इसी के अनुरूप कार्य करते हुए वे पार्टी का झंडा और संगठन को ऊंचा करने का कार्य करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.