लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों पर बड़ा एक्शन, अफसरों ने नष्ट किया 50 किलो घी और 100 किलो चाप

गाजियाबाद : लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों पर बड़ा एक्शन, अफसरों ने नष्ट किया 50 किलो घी और 100 किलो चाप

लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों पर बड़ा एक्शन, अफसरों ने नष्ट किया 50 किलो घी और 100 किलो चाप

Tricity Today | लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों पर बड़ा एक्शन

Ghaziabad : बाजारों में सस्ता घी और पनीर बिक रहा हैं। जिससे सेहत बनने की जगह बिगड़ सकती हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को रावली में एक दुकान पर अचानक से इंस्पेक्शन किया तो वहां पनीर में मिलावट पाई गई। इसके आलावा वहां ख़राब हुए पनीर को भी बेचा जा रहा था। गर्मी के समय में भी घी जमा हुआ नजर आया।

गंदे तरीके से बनाई जा रही चाप 
महंगे दामों में बेची जा रही चाप बहुत गंदे तरीके से बनाई जा रही थी। अधिकारियों ने 15 किलोग्राम पनीर और लगभग 100 किलोग्राम चाप नष्ट करवा दी। इसके साथ ही 50 किलोग्राम देसी घी सीज कराया। इन सभी उत्पादों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया हैं। 

शुद्ध देसी घी बताकर बेचा जा रहा था
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि मुरादनगर इलाके के रावली गांव में रविंद्र कुमार की दुकान पर मिलावटी सामान बेचे जाने की शिकायत मिली हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद और विजय कुमार ने टीम ने शनिवार को दुकान पर छापा मारा।  दुकान पर पनीर अपमिश्रक मिला, उसमे से बदबू भी आ रही थी। उसे तभी नष्ट करा दिया गया। वहीं दूसरी ओर शुद्ध देसी घी बताकर बेचा जा रहा घी गर्मी के समय में भी  जमा हुआ दिख रहा था। इन उत्पादों ने सैंपल्स लेकर जांच के लिए भेजा हैं।

100 किलोग्राम चाप को कराया नष्ट 
इसके बाद कड़कड़ मॉडल के मंगल बाजार स्थित मनोज चाप भंडार का निरीक्षण किया गया। यहां पर गलत तरीके से चाप बनाने का काम हो रहा था। इन चाप के इस्तेमाल से लोगों की सेहत खराब हो सकती हैं। तभी के तभी लगभग 100 किलोग्राम चाप को नष्ट कराकर चाप भंडार को बंद करा दिया गया। सहायक आयुक्त विनीत कुमार का कहना हैं कि चारों उत्पादों के नमूने 15 दिनों में आजाएंगे। आगे की जांच रिपोर्टस आने के बाद की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.