मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान, इस दिन करेंगे लखनऊ राजभवन का घेराव

बड़ी खबर : मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान, इस दिन करेंगे लखनऊ राजभवन का घेराव

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान, इस दिन करेंगे लखनऊ राजभवन का घेराव

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News : भाजपा सरकार की क्रोनी कैपिटलिज्म नीति के विरोध में कांग्रेस आंदोलन करने जा रहा है। इसी के तहत 13 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में लखनऊ राजभवन घेराव की तैयारी है।

दर्जनों कांग्रेसी होंगे शामिल 
गाजियाबाद से भी दर्जनों कांग्रेसी राजभवन घेराव के लिए लखनऊ पहुंचने के लिए कमर कस चुके हैं। जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने बताया कि भ्रष्टाचार  मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसी लगातार आंदोलन कर रही है। इसी क्रम में 13 मार्च को प्रदेश की राजनधानी लखनऊ में विशाल रैली के जरिए राजभवन घेराव किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में होने वाले इस प्रदर्शन में प्रदेश के सभी एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों को लखनऊ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

13 मार्च को लखनऊ में घेराव 
जिलाध्यक्ष ने बताया कि गाजियाबाद जनपद से भी दर्जनों कांग्रेसी नेता 13 मार्च को लखनऊ पहुंचकर इस विशाल आंदोलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से कांग्रेसी कार्यकर्ता हवाई जहाज, ट्रेन, बसों और  अन्य साधनों से लखनऊ पहुंचेगे। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को लखनऊ में होने वाला राजभवन घेराव ऐतिहासिक होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.