गाजियाबाद के अपर जिला न्यायाधीश योगेश कुमार का शव फांसी पर लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

बड़ी खबर : गाजियाबाद के अपर जिला न्यायाधीश योगेश कुमार का शव फांसी पर लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

गाजियाबाद के अपर जिला न्यायाधीश योगेश कुमार का शव फांसी पर लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

Tricity Today | अपर जिला जज योगेश कुमार

गाजियाबाद जिले से बड़ी खबर आ रही है। गाजियाबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार का शव शुक्रवार की सुबह उनके आवास पर लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस योगेश कुमार के शव को यशोदा अस्पताल लेकर गई है। 

 ADJ योगेश कुमार गाजियाबाद जिला न्यायालय में कोर्ट संख्‍या-9 में तैनात थे। उनका शव शुक्रवार की सुबह 9 बजे अपने आवास पर फांसी पर लटका हुआ मिला था। योगेश कुमार इस समय सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर में रहते थे। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

पुलिस योगेश कुमार को यशोदा अस्पताल लेकर गई थी। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। योगेश कुमार की 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

योगेश कुमार मूल रूप से मेरठ जिले के निवासी थे। गाजियाबाद में 18 मार्च 2020 को उन्हें बतौर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति दी गई थी। अभी उनके पास लंबा कार्यकाल था। 31 जनवरी 2035 को वह सेवानिवृत्त होते, उनके पास करीब 15 वर्षों का कार्यकाल था। 17 मार्च 2020 को उन्हें बतौर उच्च न्यायिक सेवा में पदोन्नत किया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.