जेठ के साथ सोने से मना किया तो दी ऐसी सजा, जानवर भी हो जाएंगे शर्मिंदा, Video

गाजियाबाद में सबसे बड़ा दरिंदा : जेठ के साथ सोने से मना किया तो दी ऐसी सजा, जानवर भी हो जाएंगे शर्मिंदा, Video

जेठ के साथ सोने से मना किया तो दी ऐसी सजा, जानवर भी हो जाएंगे शर्मिंदा, Video

Tricity Today | जेठ के साथ सोने से मना किया तो दी ऐसी सजा, जानवर भी हो जाएंगे शर्मिंदा

Ghaziabad : लोग दहेज के लिए कितने बड़े हैवान और दरिंदे बन सकते हैं। इस बात का अंदाजा आप इस खबर के माध्यम से लगा सकते हो। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवती को इतनी बुरी तरीके से प्रताड़ित किया कि वह ससुराल छोड़ने को मजबूर हो गई। युवती के पति ने उसके शरीर पर ब्लेड से वार किया। उसके हाथ को दांतो से काटा और उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया। इतना ही नहीं गाल को अपने दांतो से बुरी तरीके से काट दिया। व्यक्ति ने अपनी बीवी के साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया है। इसका कारण सिर्फ इतना था कि वह उसके बड़े भाई यानी कि अपनी जेठ के साथ अवैध संबंध नहीं बना रही थी और दहेज भी कम मिलना एक वजह बताई जा रही है। 18 वर्षीय इकरा का निकाह नहीं हुआ
मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली 18 साल की मुस्लिम लड़की इकरा की शादी करीब 3 महीने पहले कैला भट्ठा निवासी यूसुफ (23) से हुई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों का इस्लाम धर्म के अनुसार निकाह नहीं हुआ था। दोनों ने गाजियाबाद के रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई थी। उसके बाद से दोनों यूसुफ के परिजनों के साथ रहने लगे थे। 

जेठ के साथ संबंध बनाने के लिए कहता था पति
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति युसूफ उसको जेठ के साथ संबंध बनाने के लिए कहता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। पिछले 3 दिन से उसको बुरी तरीके से पीट रहा था। उसके गाल को अपने दांतों से बुरी तरीके से काटा, आंखों के नीचे चाकू से वार किया। हाथ पर चाकू से वार किया। पांव में बुरी तरीके से काटा। 

पति और सास पहुंचे जेल, जेठ की तलाश तेज
इकरा ने बताया कि वह किसी तरीके से अपने ससुराल से भागी। भागकर सबसे पहले एक स्कूल की छत पर चढ़ गई। लोगों ने हंगामा होते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है। इकरा के पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में स्थानीय एसीपी अंशु जैन का कहना है कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में अभी पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। मेडिकल करवाने के बाद मुकदमे में धाराएं की संख्या बढ़ा दी जाएंगी। पुलिस इस मामले में फरार जेठ की तलाश कर रही है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.