भाजपा प्रत्याशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछा, 'मुझे क्यों दिया टिकट, जवाब सुनकर अतुल गर्ग रह गए दंग  

गाजियाबाद से मजेदार किस्सा : भाजपा प्रत्याशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछा, 'मुझे क्यों दिया टिकट, जवाब सुनकर अतुल गर्ग रह गए दंग  

भाजपा प्रत्याशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछा, 'मुझे क्यों दिया टिकट, जवाब सुनकर अतुल गर्ग रह गए दंग  

Tricity Today | अतुल गर्ग और जेपी नड्डा

Ghaziabad News : गाजियाबाद से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी (BJP's Lok Sabha) अतुल गर्ग विनोदी स्वभाव के व्यक्ति हैं वे गंभीर माहौल को भी सहज बना देते है। टिकट मिलने के बाद हाल ही में वे पार्टी अध्यक्ष से मिले और उन्होंने गाजियाबाद से लोकसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर जेपी नड्डा का आभार प्रकट किया। टिकट मिलने के बाद से वे एक ही सवाल के बारे में मंथन कर रहे थे कि आखिर उनका टिकट किस प्रकार फाइनल हुआ। मन में उठ रहा यह सवाल उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रख दिया।

यह है पूरा मामला
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग (BJP Lok Sabha candidate Atul Garg) ने फोन पर कांफ्रेंस द्वारा गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं से वार्ता की। वार्ता के दौरान उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरा टिकट होने पर आपको जितनी हैरानी है उतनी ही हैरानी मुझे भी है। शनिवार को वे  पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। इस दौरान उन्होने टिकट दिए जाने पर उनका आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने जेपी नड्डा से सहज ही पूछा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी और इतना बड़ा विश्वास केवल मेरे पर ही क्यों ? यह सुनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गाजियाबाद लोकसभा के कार्यकर्ताओं से सर्वे के दौरान आपके नाम की प्राथमिकता ज्यादा मिली। इसीलिए आपको लोकसभा प्रत्याशी के रूप में अवसर दिया गया है। अतुल गर्ग ने बताया कि यह सुनने के बाद उन्होंने वहीं से दिल ही दिल में सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं का आभार जताया। 

राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल
रविवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करने के लिए अतुल गर्ग वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यकर्ताओं से जुड़े और उनके मन की बात सुनी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे वे नामांकन करेंगे। इससे पहले रामलीला मैदान में एक सभा आयोजन किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह , क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया व अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.