गाजियाबाद महानगर में पूनम कौशिक और जिले में आरती मिश्रा को कमान दी, देखिए वेस्ट यूपी के सभी जिलों की लिस्ट

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष घोषित : गाजियाबाद महानगर में पूनम कौशिक और जिले में आरती मिश्रा को कमान दी, देखिए वेस्ट यूपी के सभी जिलों की लिस्ट

गाजियाबाद महानगर में पूनम कौशिक और जिले में आरती मिश्रा को कमान दी, देखिए वेस्ट यूपी के सभी जिलों की लिस्ट

Tricity Today | पूनम कौशिक और आरती मिश्रा

BJP West UP : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता शाक्य ने गाजियाबाद जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। गाजियाबाद महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम कौशिक को नियुक्त किया गया है। गाजियाबाद की जिला अध्यक्ष आरती मिश्रा को बनाया गया है। दोनों महिला मोर्चा अध्यक्ष लंबे अरसे से पार्टी में काम कर रही हैं। दूसरी ओर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभी 19 जिला और महानगर इकाइयों की महिला मोर्चा अध्यक्ष घोषित की गई हैं।

गीता शाक्य ने बताया कि गाजियाबाद महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती मिश्रा को नियुक्त किया गया है। गाजियाबाद महानगर में यह जिम्मेदारी पूनम कौशिक को दी गई है। इसके अलावा रामपुर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पारुल अग्रवाल, मुरादाबाद की जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी, मुरादाबाद महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी और संभल जिले के अध्यक्ष राखी सिरोही बनाई गई हैं।

अमरोहा जिले में उषा शर्मा, बिजनौर में मोनिका यादव और सहारनपुर की जिला अध्यक्ष रक्षा नामदेव बनी हैं। सहारनपुर महानगर की जिम्मेदारी आरती शर्मा, मुजफ्फरनगर जिले में कविता सैनी, शामली की जिला अध्यक्ष कुसुमलता पाल और मेरठ की जिला अध्यक्ष डॉ.मंजू सेठी को नियुक्त किया गया है। मेरठ महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता शर्मा, हापुड़ की जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता, बागपत की जिला अध्यक्ष लता सिसोदिया और बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष शशि शर्मा को नियुक्त किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.