8 को बदला जबकि 12 को दिया गया दूसरा मौका

गाजियाबाद में भाजपा ने जारी की 20 मंडल अध्यक्षों की सूची : 8 को बदला जबकि 12 को दिया गया दूसरा मौका

8 को बदला जबकि 12 को दिया गया दूसरा मौका

Tricity Today | Symbolic Photo

Ghaziabad News : लंबे इंतजार के बाद भाजपा के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों की विधिवत रूप से सूची जारी की है। जारी की गई 20 मंडल अध्यक्षों की सूची में आठ मंडल अध्यक्षों को बदला गया है। इसके अलावा शेष पुराने चेहरों पर दाव खेला गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए हैं। कुछ लोगों को मंडल अध्यक्ष पद से हटाया गया है तो वहीं इस बार सक्रिय लोगों को मौका दिया गया है।

यह है पूरा मामला
भाजपा ने लोकसभा चुनाव का शंखनाद बजा दिया है संगठन में फेरबदल कर भाजपा ने साफ संकेत दिए हैं कि भाजपा किसी तरह की कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं है। भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है सूची में भारी फेरबदल करते हुए इसे विधिवत रूप से घोषित किया गया है। बदले गए मंडल अध्यक्षों के सामने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। 20 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। जिसमें 12 को दोबारा मौका दिया गया है जबकि 8 को बदला गया है। 20 मंडल अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है।

इन लोगों को मिला मौका
मुरादनगर देहात से अनुज प्रधान, मुरादनगर शहर में नितिन गोयल, राजनगर में ओम दत्त कौशिक, गोविंदपुरम में अमित रंजन, कवि नगर में राहुल तोमर, भोपुरा में ओमेंद्र कसाना, शालीमार गार्डन में राजन वाल्मीकि, लाजपत नगर में विजेंद्र भड़ाना, ब्रिज विहार में सुधीर त्यागी, वसुंधरा में अनिल शर्मा, इंदिरापुरम में हरमीत बक्शी, खोड़ा मकनपुर में जयपाल पुंडीर, खोड़ा में अवधेश यादव, अर्थला मोहन नगर में दीपक राघव, नंदग्राम में पंकज राय, क्रॉसिंग रिपब्लिक में धर्मेंद्र सिंह, प्रताप विहार में सुधीर शर्मा, विजयनगर में देवेंद्र त्रिपाठी, शहर गाजियाबाद में महिमा गुप्ता और गांधीनगर में दयानंद बंसल को मौका दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.