धुंध से सड़क पर हादसे की आशंका बढ़ी, देरी से चल रहीं ट्रेनें 

गाजियाबाद में कोहरे से रफ्तार पर ब्रेक : धुंध से सड़क पर हादसे की आशंका बढ़ी, देरी से चल रहीं ट्रेनें 

धुंध से सड़क पर हादसे की आशंका बढ़ी, देरी से चल रहीं ट्रेनें 

Google image | गाजियाबाद में कोहरे से रफ्तार पर ब्रेक

Ghaziabad News : सर्दी और धुंध के बीच कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। खुले वातावरण में विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट का प्रयोग करना पड़ रहा है। गाजियाबाद में नेशनल हाईवे 9, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे सहित ईस्टर्न पेरिफेरल पर वाहन रेंगते दिखाई दिए।

यह है पूरा मामला
दिल्ली सहित गाजियाबाद में कोहरे ने सड़कों पर वाहनों के पहिये की गति को धीमा कर दिया है। एनसीआर के जिन एक्सप्रेसवे पर 80 से 100 किमी की गति से वाहन दौड़ते हैं वहां गति 20 किमी की देखी जा सकती है। कोहरे और धुंध के कारण विजिबिलिटी कम रही। सर्दी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसका सीधा असर सड़कों पर चलने वाले वाहनों की गति पर पड़ रहा है। कोहरे और धुंध के कारण दुर्घटना से बचने के लिए लोग हेडलाइट और डिपर का प्रयोग कर रहे हैं। यही हाल कुछ शहर की सड़कों का भी है, जहां विजिबिलिटी कम होने के कारण लोग अपने वाहनों में लगी हेडलाइट का प्रयोग कर रहे हैं। सड़क किनारे चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को डिपर का प्रयोग करते देखा जा सकता है।

ट्रेनों परिचालन पर भी असर
कोहरे का असर सिर्फ सड़क यातायात पर ही नहीं पड़ा है। ट्रेनों के परिचालन पर भी काफी प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को रद्द दिया गया है। जबकि कई ट्रेन अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.