Ghaziabad News : मोदीनगर थाना क्षेत्र में देवर द्वारा भाभी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरहसल, देवर ने भाभी को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पीला दी। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने दुष्कर्म की शिकायत घर में की तो पति और ससुर ने मिलकर उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। जिसके बाद महिला ने अपने परिवार पक्ष वालों के साथ मिलकर थाने में पति और देवर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
बेहोशी की हालत में किया दुष्कर्म
मेरठ के गांव की रहने वाली महिला की शादी 20 अक्टूबर 2022 को मोदी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। बीते 7 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान वहां पर उसका देवर आ गया। उसने भाभी को कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें उसने कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था। जिसके बाद देवर ने बेहोशी की हालत में ही महिला के साथ दुष्कर्म किया।
महिला के मायके वालों को भी पीटा
जब महिला को होश आया तो उसे अपने साथ कुछ गलत होने का एहसास हुआ। जब दोपहर में पति खाना खाने आए तो उसने उनसे इस बारे में बताया। जिसके बाद पति ने उसे चुप रहने के लिए कहा, लेकिन महिला ने इसका विरोध किया। फिर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। जिससे वह घायल हो गई। वहीं, जब महिला मायके वालों को इस बारे में बताया। जिसके बाद वे वहां पर बात करने के लिए आए, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें के साथ भी मार पीट की। जिसके बाद उन्होंने थाने में जाकर इस मामले की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर देवर सुहेल, पति शोहेब, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश भी दी जा रही है।