12 यात्री घायल, महिलाओं और बच्चों को आई ज्यादा चोट

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सवारियों से भरी बस पलटी : 12 यात्री घायल, महिलाओं और बच्चों को आई ज्यादा चोट

12 यात्री घायल, महिलाओं और बच्चों को आई ज्यादा चोट

Tricity Today | 12 यात्री घायल, महिलाओं और बच्चों को आई ज्यादा चोट

Ghaziabad : मोदीनगर के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गांव भटजन पलौता के पास सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

कैसे हुआ हादसा
बस जिला बिजनौर के नजीबाबाद से दिल्ली जा रही थी। बस में एक दर्जन से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद थे। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बुधवार रात करीब एक बजे जब बस दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव पलौता भटजन के पास पहुंची तो अचानक उसका एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने से बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। एक्सप्रेस वे से गुजर रहे राहगीरों ने बस से किसी तरह से लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। बस पलटने के कारण दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर यातायात प्रभावित हो गया।

किसी की जान नहीं गई
सूचना मिलते ही भोजपुर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सरकारी अस्पताल में ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने एक्सप्रेस से बस को क्रेन के माध्यम से हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने दूसरी वाहन बुलाकर लोगों को अपने गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.