अयोध्या जाने के लिए 24 घंटे मिलेंगी बसें, दुल्हन की तरह सजाया गया कौशांबी बस अड्डा

Ghaziabad News : अयोध्या जाने के लिए 24 घंटे मिलेंगी बसें, दुल्हन की तरह सजाया गया कौशांबी बस अड्डा

अयोध्या जाने के लिए 24 घंटे मिलेंगी बसें, दुल्हन की तरह सजाया गया कौशांबी बस अड्डा

Tricity Today | कौशांबी बस अड्डे को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

Ghaziabad News : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर गाजियाबाद स्थित कौशांबी बस अड्डे को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बस अड्डे के अंदर लाइटिंग की गई है। रंग-बिरंगी लाइटों से रात के समय बस अड्डा जगमगा उठा। अधिकारियों के अनुसार, यहां से अयोध्या और गोरखपुर रूट पर 22 बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।

यह है पूरा मामला
कौशांबी बस अड्डे के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिव बालक स्वरूप ने बताया कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर बस अड्डे को सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया है। शासन के निर्देशानुसार बस अड्डे में रंगीन लाइटें लगाई गईं हैं। म्यूजिक सिस्टम भी लगाया गया है। म्यूजिक सिस्टम पर राम भजन बजाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि रविवार को कौशांबी बस अड्डे में साज-सज्जा की गई। यह कार्य देर रात तक चला। साज-सज्जा के बाद बस अड्डा भव्य रूप से सजकर तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि यहां से अयोध्या रूट पर 22 बसों का संचालन किया जा रहा है। गाजियाबाद के नजदीक अन्य बस अड्डे से भी बसें चलाई जाएंगी। 

राम धुन से भक्तिमय हुआ बस अड्डा
शिव बालक स्वरूप ने बताया कि लोनी, गाजियाबाद, मोदीनगर से कुल 50 बसों का संचालन किया जाएगा। बस अड्डे में एक हेल्प डेस्क की भी स्थापना की गई है। वहां यात्रियों को जानकारी प्राप्त हो सकेगी। यहां से अयोध्या जाने के लिए 24 घंटे बसें तैयार रहेंगी। अयोध्या के लिए संचालित होने वाली सभी बसों में राम भजन और राम धुन बजाने के लिए म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.