महिला ने झूठे केस में फंसाने के लिए रचा था ड्रामा, अब पुलिस लेगी एक्शन  

गाजियाबाद में एसिड अटैक का मामला निकला झूठा : महिला ने झूठे केस में फंसाने के लिए रचा था ड्रामा, अब पुलिस लेगी एक्शन  

महिला ने झूठे केस में फंसाने के लिए रचा था ड्रामा, अब पुलिस लेगी एक्शन  

Tricity Today | वायरल वीडियो में महिला टॉयलेट क्लीनर के साथ

Ghaziabad News : सिहानी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुमन नाम की महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया था। पुलिस जांच में यह मामला झूठा निकला है। बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ लोगों को झूठे केस में फंसाने को लेकर यह ड्रामा रचा था। अब पुलिस इस मामले में महिला पर एक्शन की तैयारी कर रही है। 
 
ये है पूरा मामला 
बताया जा रहा है कि महिला के कंधे और एक हाथ पर तेजाब फेंका गया था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या करने वाले आरोपी उस पर केस वापस लेने का दावा बना रहे थे। इस दौरान महिला ने बताया कि वह ई-रिक्शा से जा रही थी तभी दो बाइक सवार हमलावरों उसके ऊपर तेजाब फेंक कर भाग गए। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जब पुलिस ने घटना की जांच की तो महिला का झूठ पकड़ में आने पर खाकी ने चैन की सांस ली। 

खुद पर छिड़का था टॉयलेट क्लीनर
इस मामले में डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि महिला सुमन ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए पूरा प्रकरण रचा था। महिला दुकान से टॉयलेट क्लीनर खरीद कर लाई थी और रास्ते में उसने अपने ऊपर टॉयलेट क्लीनर छिड़क लिया था। इसके बाद महिला ने अपने पति की हत्या के आरोपियों पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया था। 

मई 2022 में महिला के पति की हुई थी मौत 
डीसीपी ने खुलासा करते हुए बताया कि महिला सुमन का पति अखिलेश कुमार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में कार्य करता था। मई 2022 में फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से अखिलेश की मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला ने फैक्ट्री के मालिक समेत कुछ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.