इंडिया गठबंधन में बसपा का होना जरूरी, क्षेत्रीय पार्टियों ने किया यूपी का बंटाधार

गाजियाबाद में बोले कांग्रेस नेता : इंडिया गठबंधन में बसपा का होना जरूरी, क्षेत्रीय पार्टियों ने किया यूपी का बंटाधार

इंडिया गठबंधन में बसपा का होना जरूरी, क्षेत्रीय पार्टियों ने किया यूपी का बंटाधार

Tricity Today | Congress leader Pramod Krishnam

Ghaziabad News : कांग्रेस के विशिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में बहुजन समाज पार्टी को भी स्थान दिया जाना चाहिए। बिना बसपा के इंडिया गठबंधन अधूरा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों ने उत्तर प्रदेश का बंटाधार किया है। क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा से लड़ने की बजाय कांग्रेस से लड़ाई करने में लगी हुई हैं।

विपक्षी पार्टियों एकजुट हैं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने इंडिया गठबंधन के बाबत कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दल एक एकजुट हैं। इन सभी दलों द्वारा बनाए गए गठबंधन को इंडिया नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस सहित अन्य कई राजनीतिक पार्टी भी हैं। इंडिया गठबंधन में कुल 26 राजनीतिक पार्टियां साल-2024 लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को रोकने के लिए इकट्ठी हुईं हैं। इंडिया गठबंधन में लगातार बैठकों का दौर जारी है, हालांकि अभी लोकसभा चुनाव की सीटों को लेकर किसी प्रकार का समीकरण नहीं बैठा है।

मोदी से नहीं, उनकी नीतियों से डर लगता है
कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। मोदी से डर नहीं लगता, लेकिन मोदी सरकार की नीतियों से डर लगता है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां क्षेत्रीय पार्टियों ने उत्तर प्रदेश का बंटाधार किया है। उन्होंने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी और बसपा पर निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पिछले 30 वर्षों से सरकार नहीं है। क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस को साफ करना चाहती हैं या भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाना चाहती हैं, यह बात क्षेत्रीय पार्टियों को सोचनी होगी।

बसपा के बिना गठबंधन अधूरा
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इंडिया गठबंधन में बहुजन समाज पार्टी को भी स्थान दिया जाना जरूरी है, क्योंकि उनके बगैर गठबंधन अधूरा है। कांग्रेस नेता को लगता है कि लोकसभा चुनाव-2024 में बहुजन समाज पार्टी की अहम भूमिका रहने वाली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा दिया गया समन गलत है और वे इस प्रकार की राजनीति के खिलाफ खड़े हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.