कांग्रेस को बताया आतंकी संगठन, पार्टी अध्यक्ष पर लगाया एएमयू को फंडिंग करने का आरोप 

गाजियाबाद के भाजपा विधायक का विवादित बयान : कांग्रेस को बताया आतंकी संगठन, पार्टी अध्यक्ष पर लगाया एएमयू को फंडिंग करने का आरोप 

कांग्रेस को बताया आतंकी संगठन, पार्टी अध्यक्ष पर लगाया एएमयू को फंडिंग करने का आरोप 

Tricity Today | लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर

Ghaziabad News : लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कांग्रेस को आतंकवादी संगठन बता दिया है। विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

क्या है पूरा मामला
लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी को आतंकवादी संगठन बताया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को फंडिंग करने का भी आरोप लगाया है। भाजपा विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि सत्ता आने पर वह जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से स्थापित करेंगे। इस बयान के बाद स्वाभाविक है कि कांग्रेस की तरफ से पलटवार में कोई बड़ा बयान आ सकता है।

ऐसे ही बयानों के लिए मशहूर हैं भाजपा विधायक
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर अपने इसी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। हमेशा फ्रंट फुट पर खेलने वाले युवा नेता नंद किशोर गुर्जर ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिससे कांग्रेस में बेचैनी बढ़ गई है। अब कांग्रेस की तरफ से इस बयान पर प्रतिक्रिया आना बाकी है। बता दें कि वीडियो में उन्होंने इजराइल और फिलीस्तीन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर फिलिस्तीन आतंकवादियों के प्रति नरम रुख रखने वाले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों पर कार्रवाई की मांग करते हुए यह बयान दिया है। भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.