एनडीआरएफ के 250 जवानों को दी कोरोना वैक्सीन

गाजियाबाद : एनडीआरएफ के 250 जवानों को दी कोरोना वैक्सीन

एनडीआरएफ के 250 जवानों को दी कोरोना वैक्सीन

Tricity Today | एनडीआरएफ के 250 जवानों को दी कोरोना वैक्सीन

कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन द्वारा उद्घाटन किए हुए अस्पताल में शुक्रवार को जवानों का टीकाकरण किया गया है। बटालियन के मीडिया प्रभारी वसंत पावडे ने बताया कि सबसे पहला टीका डॉ राहुल कुमार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एनडीआरएफ को लगाया गया है। टीकाकरण के बाद एक सेल्फी प्वाइंट भी बना लिया गया है, जहां पर फोटोग्राफ्स लिए गये। टीका लगने के बाद सभी जवान उत्साहित नजर आए। 

डॉ अमित मुरारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कमांडेंट पीके तिवारी समेत 250 पदाधिकारी एवं जवानों को टीका लगाया गया। लगभग 1300 से जवानों को टीकाकरण किया जाएगा। 28 दिन के बाद इसका दूसरा टीका लगाया जाएगा। बटालियन कमांडेंट पीके तिवारी ने बताया कि एनडीआरएफ द्वारा जनवरी 2020 से ही कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

लॉकडाउन के दौरान शहर में सैनिटाइजेशन कर मास्क, सैनिटाइजर, सुखा राशन तथा पका हुआ भोजन भी वितरित किया गया है। इन फ्रंट लाइन जवानों को आज कोविशिल्ड वैक्सीन दी जा रही है। उन्होंने अपील की कि इस वैक्सीन का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। हमारे लिए हर्ष की बात है कि यह वैक्सीन अपने देश में बनाई गई है। यह वैक्सीन अपना नंबर आने पर सभी लोग जरूर लगाएं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.