बम-बम भोले के जयकारे से गूंजे शिवालय, पुलिस सुरक्षा के बीच कर रहे जलाभिषेक

गाजियाबाद के मंदिरों में उमड़ी भीड़ : बम-बम भोले के जयकारे से गूंजे शिवालय, पुलिस सुरक्षा के बीच कर रहे जलाभिषेक

बम-बम भोले के जयकारे से गूंजे शिवालय, पुलिस सुरक्षा के बीच कर रहे जलाभिषेक

Tricity Today | मंदिरों में उमड़ी भीड़

Ghaziabad News : महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु अपने इष्ट देव भोलेनाथ की पूजा करने के लिए कतारों में खड़े हुए हैं। दूधेश्वर नाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। देर रात से श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यहां सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरा से व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। इस बार दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर की तरफ से विशेष प्रबंध किए गए हैं।

देर रात से मंदिरों में लगनी लगी लंबी कतारें
महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में सुबह से भक्तों का आना शुरु हो चुका है। गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में देर रात से ही भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगनी शुरु हो चुकी हैं। मंदिर पहुंच रहे भक्तों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं सभी अपने इष्ट देवता भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर में बम-बम भोले और जय भोलेनाथ के उद्घोष से मंदिरों का वातावरण शिवमय हो चुका है। 

दूधेश्वर मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग हुए थे प्रकट
मान्यता है कि गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग प्रकट हुए थे। गाजियाबाद ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी भोलेनाथ के भक्त यहां अपने इष्टदेव की पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में जलाभिषेक करने पहुंचे है। इस बार दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर की तरफ से विशेष प्रबंध किए गए हैं। दिव्यांगजन श्रद्धालुओं के लिए अलग से लेन बनाई गई है।

78 मंदिरों में विशेष सुरक्षा के इंतजाम
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नररेट द्वारा शहर के 78 मंदिरों में विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान मंदिरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरा के जरिए नजर रखी जा रही है। दूधेश्वर नाथ मंदिर में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर की सुरक्षा के लिए एक कंट्रोल रूम बनाकर सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.