प्राधिकरण पर होगी नोटों की बारिश 

जीडीए से प्लॉट लेने के लिए उमड़ी भीड़ : प्राधिकरण पर होगी नोटों की बारिश 

प्राधिकरण पर होगी नोटों की बारिश 

Google Image | symbolic

Ghaziabad News : जीडीए ने शुक्रवार को प्रॉपर्टी की नीलामी का आयोजन लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में किया गया। नीलामी के इस दौरान 260 प्रॉपर्टी को नीलामी के लिए लगाया गया था। जीडीए की इन संपत्तियों की कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये है। अलग-अलग कॉलोनियों में स्थित करीब 200 वर्ग मीटर के प्लॉट की नीलामी की गई।
 
नीलामी में 260 संपत्ति रखी गई
नीलामी का आयोजन जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में किया गया। जीडीए की नीलामी कमेटी में मौजूद अधिकारियों ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया। नीलामी के दौरान जीडीए के एफसी, प्रॉपर्टी अफसर सीपी त्रिपाठी सहित कई अधिकारी शामिल रहे। नीलामी के प्रति लोगों में जोश देखने को मिला। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए एडवांस में ही 400 से अधिक फार्म लोगों में खरीद लिए थे। बड़ी संख्या में लोगों ने नीलामी के लिए फार्म खरीदे। फार्म अलग अलग एरिया में स्थित खाली प्लॉट के लिए अलग-अलग नीलामी का आयोजन किया गया। पहली बार बड़े प्लॉट की नीलामी को लेकर बड़ी संख्या में हिस्सा लेने के लिए लोग पहुंचे। नीलामी शाम 5 बजे तक चलेगी। नीलामी में जो अधिक बोली लगाएगा प्लॉट का होगा। किन्तु नीलामी को मान्यता देने या उसे रद्द करने का अधिकार जीडीए वीसी आरके सिंह को होगा।

जीडीए अधिकारियों की खुशी
जीडीए की प्रॉपर्टी के लिए खरीदारों का अकाल देखा जा रहा था। पिछले कुछ समय से जब भी जीडीए कोई स्कीम निकालता था। उसमें लोग रुचि नहीं दिखाते थे। लेकिन काफी समय बाद देखा गया है कि जीडीए की नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए लोगों में उत्साह था। लोगों ने जीडीए के व्यावसायिक भूखंड खरीदने के लिए भी उत्सुकता दिखाई है। भारी भीड़ को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस नीलामी के जरिए जीडीए मोटी कमाई करने में कामयाब हो जाएगा। नीलामी से जीडीए अधिकारी भी गदगद नजर आए।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.