आरआरटीएस कॉरिडोर पर दौड़ा करंट, मुरादनगर रिसीविंग सब स्टेशन से आगे आपूर्ति चालू

Ghaziabad News : आरआरटीएस कॉरिडोर पर दौड़ा करंट, मुरादनगर रिसीविंग सब स्टेशन से आगे आपूर्ति चालू

आरआरटीएस कॉरिडोर पर दौड़ा करंट, मुरादनगर रिसीविंग सब स्टेशन से आगे आपूर्ति चालू

Tricity Today | मुरादनगर रिसीविंग सब स्टेशन

Ghaziabad News : मुरादनगर रिसीविंग सब स्टेशन (RSS) को प्रायोरिटी सेक्शन पर मुरादनगर से आगे मेरठ की दिशा में पांच स्टेशनों पर विद्युत करंट छोड़ा गया। मुरादनगर आरएसएस को परतापुर स्टेशन तक विद्युत आपूर्ति के लिए बनाया गया है। इस आरएसएस की क्षमता 70 मेगावाट है।

यह है पूरी योजना
मुरादनगर स्टेशन में विद्युत आपूर्ति आरंभ करके यहां स्थापित सभी विद्युत उपकरणों को संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही मुरादनगर स्टेशन में कॉनकोर्स लेवल से प्लेटफार्म लेवल तक आवागमन के लिए लगाए गए एस्केलेटर्स की कमीशनिंग भी शुरू हो गई है। इसके लिए यहां कुल 4 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। मुरादनगर आरएसएस में विद्युत सप्लाई आरंभ होने के साथ ही मुरादनगर से मोदीनगर साउथ स्टेशन तक विद्युत सप्लाई के लिए 33 केवी की केबल भी डाल दी गई है। जल्दी ही मोदी नगर साउथ स्टेशन में भी विद्युत आपूर्ति आरंभ कर दी जाएगी।

ग्रीन एनर्जी से चलेगा स्टेशन
ग्रीन एनर्जी के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एनसीआरटीसी द्वारा हाल ही में मुरादनगर रिसीविंग सब स्टेशन (आरएसएस) में सोलर प्लांट भी स्थापित किया गया है। यह सोलर पावर प्लांट मुरादनगर (आरएसएस) की छत पर स्थापित किया गया है, जहां कुल 540 वाट के 80 सोलर पैनल लगाए गए हैं। इन पैनलों का आकार लगभग 2.2 x1.2 मीटर है। मुरादनगर आरएसएस की छत पर लगाए गए इस सोलर प्लांट से हर साल लगभग 50 हजार यूनिट बिजली पैदा की जा सकती है।

पांच आरआरएस बनाए जाएंगे
मुरादनगर आरएसएस की आंतरिक विद्युत आपूर्ति की पूर्ति की जा रही है। आरएसएस में विद्युत आपूर्ति करने के बाद बचने वाली विद्युत को आरआरटीएस कॉरिडोर के अन्य स्थानों पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त आरआरटीएस कॉरिडोर के स्टेशनों, डिपो व अन्य स्थानों पर भी सोलर पैनल लगाने का कार्य चल रहा है। पूरे आरआरटीएस कॉरिडोर पर विद्युत आपूर्ति के लिए कुल पांच आरएसएस दिल्ली के सराय काले खां, गाजियाबाद, मुरादनगर और मेरठ के शताब्दी नगर व मोदीपुरम में स्थापित किये जा रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.