नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को बड़ी खुशखबरी, किराये में कटौती का फैसला

Ghaziabad News : नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को बड़ी खुशखबरी, किराये में कटौती का फैसला

नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को बड़ी खुशखबरी, किराये में कटौती का फैसला

Google Image | Symbloic Image

Ghaziabad News : नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एनसीआरटीसी की तरफ से किराये में कमी का फैसला लिया गया है। आरआरटीएस कॉरिडोर पर यात्रा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। दरअसल, उद्घाटन के बाद से ही लोकप्रिय बनाने के लिए एनसीआरटीसी की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं।

योजना की लागत और खर्च
एनसीआरटीसी के द्वारा बनाए जा रहे आरआरटीएस कॉरिडोर पर कुल 3500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी। इस लागत को वसूलने के लिए आरआरटीएस कॉरिडोर पर यात्रियों के टिकट और दूसरे साधनों का भी प्रयोग किया जाएगा। एनसीआरटीसी के सीएमडी के अनुसार, आरआरटाएस कॉरिडोर पर टिकट के अलावा आय के दूसरे साधनों पर भी विचार किया जा रहा है। जिसमें आरआरटीएस कॉरिडोर पर विज्ञापन और दूसरे स्रोत से आय के साधन जुटाए जाएंगे। इसका संचालन 17 किलोमीटर के छोटे रूट पर किया जा रहा है। इसके विस्तार के बाद अन्य प्रकार की योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

यात्रा पर मिलेगा बोनस अंक
ए्नसीआरटीसी के प्रवक्ता राजीव चौधरी ने बताया कि नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को एनसीआरटीसी एक खास तोहफा देने जा रही है। आरआरटीएस कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या को बढ़ाने के लिए और यात्रियों को नमो भारत ट्रेन में यात्रा के लिए प्रेरित करने के लिए एनसीआरटीसी अब किराये पर बोनस प्वाइंट देने जा रही है। इन बोनस प्वाइंट का सबसे बड़ा फायदा यात्रियों को अगली यात्रा करने पर मिलेगा। बता दें कि इस बोनस प्वाइंट से यात्रियों आगामी किराये में कमी आएगी। यात्रियों को कितना फायदा होगा, यह अभी साफ नहीं हो सका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.