आई फ्लू के बाद बढ़ा डेंगू का खतरा, गाजियाबाद में पहली मौत

बड़ी खबर : आई फ्लू के बाद बढ़ा डेंगू का खतरा, गाजियाबाद में पहली मौत

आई फ्लू के बाद बढ़ा डेंगू का खतरा, गाजियाबाद में पहली मौत

g | Symbolic

Ghaziabad news : गाजियाबाद में डेंगू से इस वर्ष की पहली मौत हुई है। आज 5 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले है। 21 वर्षीय आयुष परिवार के संग हरिद्वार गए थे वहां बुखार आया, रविवार को यशोदा अस्पताल में भर्ती हुए मंगलवार को मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने राजनगर में आयुष के घर के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है। बता दें कि आयुष समरकूल एप्लायंस के मालिक संजीव गोयल के भांजे है।
मृतक आयुष

जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज 5 लोगों को डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। जिनका गाजियाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वर्षा ऋतु के बाद डेंगू का लार्वा पानी में पनपता है। मच्छर के काटने से डेंगू बुखार होता है। इस बुखार से मौत होने का खतरा भी रहता है। आयुष की मौत के बाद गाजियाबाद में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। मलेरिया विभाग की टीम  द्वारा छिड़काव और फॉगिंग को बढ़ा दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.