जिला प्रशासन व भाजपा संगठन ने प्रधानमंत्री कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा

Ghaziabad News : जिला प्रशासन व भाजपा संगठन ने प्रधानमंत्री कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा

जिला प्रशासन व भाजपा संगठन ने प्रधानमंत्री कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा

Tricity Today | जिला प्रशासन व भाजपा संगठन

Ghaziabad News : वसुंधरा सेक्टर-8 के मैदान में 20 अक्टूबर को रैपिडएक्स रेल उद्घाटन में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा संगठन ने जायजा लिया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया एवं राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने रैली स्थल पहुंचकर चल रही तैयारी का निरीक्षण किया। 

तैयारियों से प्रदेश नेतृत्व को भी अवगत करायाकार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आए अफसरों और भाजपा नेताओं ने भाजपा पार्षदों से कहा कि तैयारियों में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मंच से सभा दीर्घा स्थल के साथ-साथ बस एवं कार पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने जिलाधिकारी राकेश सिंह व नगर आयुक्त के साथ प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा की सफलता के लिए तैयारी की जानकारी को साझा किया। 

प्रशासन के साथ नेताओं ने की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर संगठन की तैयारी का पूर्ण विवरण लेने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश मंत्री व महानगर प्रभारी अमित वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर अधिकारियों संग गहन वार्ता की और तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही तैयारी का पूर्ण ब्यौरा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व को भी दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.