नशे में धुत कार चालक ने पुलिस की चीता बाइक में मारी टक्कर, दो सिपाही घायल

Ghaziabad : नशे में धुत कार चालक ने पुलिस की चीता बाइक में मारी टक्कर, दो सिपाही घायल

नशे में धुत कार चालक ने पुलिस की चीता बाइक में मारी टक्कर, दो सिपाही घायल

Tricity Today | सिपाही घायल

Ghaziabad : अपराधिक वारदातों पर अकुंश लगाने के लिए रात में गश्त कर रहे पुलिस की चीता बाइक पर नशे में धुत में क्रेटा कार सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने चेकिंग करते हुए हादसा करने वाली गाड़ी को भी पकड़ लिया। दोनों सिपाहियों को घायल अवस्था में जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद 21 वर्षीय सिपाही रोहित को तत्काल यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि नरेश का इलाज इमरजेंसी में चल रहा है। 

देर रात 2:00 बजे की घटना
घंटाघर कोतवाली थाना क्षेत्र की चीता बाइक से सिपाही रोहित और नरेश रात को गश्त कर रहे थे। इसी बीच रात करीब 2:00 बजे दिल्ली की तरफ से आ रही क्रेटा कार ने चीता बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों पुलिसकर्मी उछलकर काफी दूर तक जा गिरे। 

सिपाही रोहित के सिर पर आई चोट
चिकित्सकों का कहना है कि सिपाही रोहित के सिर में बहुत ही गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। रात में ही एसपी सिटी और सीओ ने यशोदा हॉस्पिटल पहुंचकर घायल सिपाही का हाल चाल लिया। उधर, पुलिस ने बताया कि वायरलैस पर मैसेज होने के बाद पूरे शहर में चेकिंग शुरू कर दी गई थी। 

आरोपियों की तलाश शुरू
सीओ प्रथम अंशु जैन ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.