गाजियाबाद-ग्रेटर नोएडा के बीच दिसंबर से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जल्द बन कर तैयार होगा डिपो

BIG NEWS: गाजियाबाद-ग्रेटर नोएडा के बीच दिसंबर से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जल्द बन कर तैयार होगा डिपो

गाजियाबाद-ग्रेटर नोएडा के बीच दिसंबर से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जल्द बन कर तैयार होगा डिपो

Google Image | डिपो बनाने का काम तेजी से चल रहा

  • गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा जाने वाली रोड पर ई-बस डिपो बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है
  • इसे बनाने का कार्य जल निगम की सी एंड डीएस इकाई कर रही है
  • अकबरपुर-बहरामपुर की करीब 22 हजार वर्ग मीटर जमीन में इस डिपो के बनाने का कार्य किया जा रहा है
Ghaziabad News: गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा (Ghaziabad to Greater Noida) जाने वाली रोड पर ई-बस डिपो (Electric Bus Depot) बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे बनाने का कार्य जल निगम की सी एंड डीएस इकाई कर रही है। इस इकाई के अधिशासी अभियंता रोहित तोमर का दावा है कि 31 जुलाई तक डिपो के बनाने का सिविल वर्क पूरा हो जाएगा। संभावना है कि दिसंबर से शहर में ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। 

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) रोड पर अकबरपुर-बहरामपुर की करीब 22 हजार वर्ग मीटर जमीन में इस डिपो के बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसे बनाने के लिए शासन ने करीब 14 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इममें से डिपो के सिविल वर्क करने और डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए यह पैसा दिया गया है। तोमर ने बताया कि डिपो में सिविल वर्क बनाने का कार्य रफ्तार से चल रहा है। उनका दावा है कि इसी महीने की 31 तारीख तक सिविल वर्क पूरा कर लिया जाएगा। सिविल वर्क में डिपो की चारदीवारी, वर्कशॉप रूम, विश्राम रूम आदि शामिल है। 


इसके अलावा एक हॉल भी बनाया गया है। जहां ड्राइवर ठीक से यहां आराम कर सकेंगे। सिविल वर्क के पूरा होने से पहले बिजली विभाग ने डिपो के चार्जिंग स्टेशन बनाने का कार्य शुरू कर दिया। यह कार्य करीब 9 करोड़ रुपये का है। बिजली विभाग ने डिपो के लिए लाइन खींचने का कार्य शुरू भी कर दिया। अब पॉवर सब स्टेशन के बन जाने के बाद चार्जिंग स्टेशन बनाने का कार्य होगा। डिपो में 14 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। इन्हें बनाने का कार्य अगले महीने पूरा होने की संभावना है। इसके शुरू होने के बाद गाजियाबाद-ग्रेटर नोएडा रूट पर लोगों को राहत मिलेगी। शहर में मई 2020 से इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी की गई थी, इसके लिए दस रूट तय किए गए थे। जिनमें से अब 6 रूट पर बस चलाने की तैयारी की गई है। इसके लिए सर्वे पूरा हो चुका है।

पहले चरण में इन रूट पर दौडेंगी बसें -
  1. कौशांबी से मुरादनगर
  2. कौशांबी से एएलटी सेंटर
  3. दिलशाद गार्डन से गोविदपुरम
  4. दिलशाद गार्डन से लालकुंआ
  5. गोविदपुरम से लालकुआं, प्रताप विहार, नोएडा सेक्टर 62 होते हुए नोएडा सिटी सेंटर, टीला मोड़, भोपुरा से नया बस अड्डा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.