सीवर का दूषित कचरा सड़क पर फेंका, वीडियो वायरल

लोनी नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों का गजब कारनामा : सीवर का दूषित कचरा सड़क पर फेंका, वीडियो वायरल

 सीवर का दूषित कचरा सड़क पर फेंका, वीडियो वायरल

Tricity Today | वीडियो वायरल

Ghaziabad News : नगर पालिका परिषद लोनी के कर्मचारियों ने सड़क को गंदा किया। सीवर साफ करने वाली गाड़ी का दूषित कचरा सड़क पर डाला गया है। नगर पालिका के कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे। सीवर का दूषित कचरा सड़क पर डालते हुए वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने गाड़ी की वीडियो बना ली। अब गाड़ी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
यह है पूरा मामला
नगर पालिका परिषद लोनी में सीवर साफ करने वाली गाड़ी पर तैनात कर्मचारियों का कारनामा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, लोनी स्थित हयात एंक्लेव के सामने जिंदल रोड पर कचरा फैलाने का मामला प्रकाश में आया है। नगर पालिका परिषद लोनी में लगी सीवर की गाड़ी सड़क पर चलते हुए दुषित कचरा फैला रही थी। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी सड़क पर काफी दूर तक कचरे को गिराते हुए चले जा रहे थे। इस दौरान सीवर की गाड़ी के पीछे वाहन भी चल रहे थे। 

वीडियो बनाने वाले ने बताई कहानी
वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने बताया कि नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने स्वयं टैंकर का वाल्व खोला था। जिसके बाद उसमें मौजूद सीवर का दूषित कचरा सड़क पर बिखरता चला गया। सीवर के दूषित कचरे के कारण चारों तरफ दुर्गंध फैल गई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के द्वारा गाड़ी का वाल्व खोला गया था। इस दौरान वह वीडियो नहीं बना सके, क्योंकि वे समझ नहीं पाए कि कर्मचारी क्या करने जा रहे है। सड़क पर कचरा गिरते हुए देखकर उनके द्वारा वीडियो बनाई गई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हुए उन्होंने नगर पालिका परिषद लोनी और गाजियाबाद के जिलाधिकारी को टैग की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.