कलेक्ट्रेट और तहसील पर कर्मचारियों ने डाले ताले, जानिए वजह

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : कलेक्ट्रेट और तहसील पर कर्मचारियों ने डाले ताले, जानिए वजह

कलेक्ट्रेट और तहसील पर कर्मचारियों ने डाले ताले, जानिए वजह

Google Image | कर्मचारियों ने डाले ताले

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए कलेक्ट्रेट और तहसील कार्यालय में ताले लगा दिए हैं। कर्मचारी हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर तीनों तहसीलों और कलेक्ट्रेट के कर्मचारी सोमवार की सुबह एकत्र हुए। सबने मिलकर सूरजपुर कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर तालाबंद की है। कर्मचारियों में प्रतापगढ़ प्रकरण को लेकर भारी नाराजगी है। आपको बता दें कि प्रतापगढ़ में एसडीएम पर जघन्य हत्या का आरोप है। बताया गया है कि एसडीएम ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर नायब नाजिर को मौत के घाट उतारा है।

आरोपी एसडीएम को गिरफ्तार करने की मांग
प्रतापगढ़ में नायब तहसीलदार की हत्या करने के आरोपी एसडीएम को गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर सूरजपुर कलेक्ट्रेट मुख्यालय के गेट पर तालाबंदी की गई है। कर्मचारी गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कलेक्ट्रेट सूरजपुर थाना क्षेत्र का मामला है। कर्मचारियों ने कहा, "यह बेहद जघन्य वारदात है। अगर एसडीएम स्तर का अफसर राजस्व विभाग के कर्मचारी और नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार कर सकता है तो उसे सेवाओं में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कर्मचारियों ने एसडीएम को तत्काल गिरफ्तार करने और बर्खास्त करने की मांग की है। इस आशय का एक ज्ञापन पत्र कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन को सौंपा गया है

चोट के निशान
सूत्रों के अनुसार, मृतक तहसीलकर्मी के शरीर में नौ जगहों पर चोट के निशान मिले। उसके फेफड़े में इंफेक्शन हो गया था। उसमे काफी मवाद भी भरा था। आशंका जताई जा रही है कि पिटाई से आई चोटों के कारण उसके फेफड़े में मवाद भर गया होगा। हालांकि अभी लालगंज पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने की बात कह रही है। 31 मार्च को मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय परीक्षण में भी सुनील शर्मा के शरीर में आठ जगहों पर चोटों के निशान मिले थे, जिसमे डंडे से चोट के निशान संग सूजन व पीलापन दर्शाया गया था। अभी जिला प्रशासन की ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.