फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया रेप, विरोध करने पर पति को अश्लील वीडियो भेजने की दी धमकी, एफआईआर दर्ज

Ghaziabad News : फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया रेप, विरोध करने पर पति को अश्लील वीडियो भेजने की दी धमकी, एफआईआर दर्ज

फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया रेप, विरोध करने पर पति को अश्लील वीडियो भेजने की दी धमकी, एफआईआर दर्ज

Tricity Today | Symbolic images

Ghaziabad News : मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी एक महिला के साथ फेसबुक दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अब युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

क्या है पूरा मामला 
नगर की एक कॉलोनी निवासी एक महिला परिवार सहित रहती है। दो साल पहले महिला की एक युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। पहले दोनों मैसेंजर के माध्यम से बात करते थे। इसके बाद दोनों के बीच मिलना जुलना शुरू हो गया। आरोप है कि एक दिन युवक महिला के घर आ गया और दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवक अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। 

जांच में जुटी पुलिस 
अब युवक महिला का अश्लील वीडियो पति को देने व वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद महिला मोदीनगर थाने पहुंची और थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह से मिलकर आपबीती सुनाई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.