किसानों ने जीडीए को घेरा, अधिकारियों पर बिल्डरों से मिलीभगत का आरोप लगाया

Ghaziabad News : किसानों ने जीडीए को घेरा, अधिकारियों पर बिल्डरों से मिलीभगत का आरोप लगाया

किसानों ने जीडीए को घेरा, अधिकारियों पर बिल्डरों से मिलीभगत का आरोप लगाया

Tricity Today | ट्रैक्टर ट्राली लेकर बड़ी संख्या में किसानों ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) का घेराव किया।

Ghaziabad News : ट्रैक्टर ट्राली लेकर बड़ी संख्या में किसानों ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) का घेराव किया। जीडीए के मेन गेट पर किसान बड़ी संख्या में धरने पर बैठ गए। किसानों का आरोप है कि सन सिटी और वेब सिटी के बिल्डर किसानों के साथ धोखा देकर सर्किल रेट से कम मुआवजा दे रहे हैं। किसानों को प्लॉट दिए जाने का वादा भी पूरा नहीं करने से किसान नाराज हैं। इन मामलों को लेकर बुधवार को किसानों ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का घेराव किया गया।

यह है पूरा मामला
सन सिटी बिल्डर और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ ट्रैक्टर ट्राली लेकर बड़ी संख्या में किसान गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का घेराव करने पहुंचे। किसान जीडीए के मेन गेट पर बड़ी संख्या में धरने पर बैठ गए। किसान अशोक यादव का आरोप है कि सन सिटी और वेब सिटी के बिल्डरों ने किसानों के साथ धोखा देकर सर्किल रेट से कम मुआवजा दिया है। भूमि अधिग्रहण के दौरान किए गए वादे के मुताबिक, किसानों को प्लॉट भी नहीं दिया गया। नाराज किसानों ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर बिल्डर के साथ मिलीभगत करते हुए किसानों पर फर्जी मुकदमे लगाने का आरोप लगाया है।

लंबे समय से मांग
भारतीय किसान संगठन एकता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि किसान साल-2016 से अपनी मांगों को वे प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, आज जब अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी तो किसान और किसान संगठनों ने जीडीए का घेराव किया है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी या जीडीए का कोई अधिकारी उनको संतुष्टि भरा जवाब नहीं देता है, यह धरना अनिश्चितकालीन समय तक चलता रहेगा। इससे पहले किसानों पर हो रहे मुकदमों और गुंडा एक्ट की कार्रवाई को रोकने के लिए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को पत्र दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.