जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए आमरण अनशन को मिला इनका साथ, दिल्ली में पंचायत टली

Ghaziabad News : जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए आमरण अनशन को मिला इनका साथ, दिल्ली में पंचायत टली

जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए आमरण अनशन को मिला इनका साथ, दिल्ली में पंचायत टली

Tricity Today | अनशन

Ghaziabad News : अनिल चौधरी के आमरण अनशन के नौवें दिन जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की कोर कमेटी की ओर से 12 नवंबर को दिल्ली में पंचायत करने का फैसला लिया था, लेकिन अब कमेटी की तरफ से इसे टाल दिया गया है। इसका कारण कमेटी ने बताया कि पंचायत को दिपावली की वजह से स्थगित किया गया। इसकी बजाय कोर कमेटी ने अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों का आह्वान किया कि पंचायत की बजाय धरना स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

9 दिन से जारी आमरण अनशन
जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर गाजियाबाद के लाजपत नगर में जारी अनिल चौधरी के आमरण अनशन के 9वें दिन कई संगठनों ने धरना स्थल पर पहुंचकर इस मांग को अपना पूरा समर्थन व्यक्त किया। धरने के 9वें दिन भी बड़ी संख्या में झारखंड, बिहार, असम, त्रिपुरा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों से आए लोग डटे हुए हैं। सभी का कहना है कि अब वह सभी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाकर ही यहां से जाएंगे। महापंचायत में इस मुहीम को लगभग 150 संगठनों ने अपना समर्थन दिया और समर्थन का दौर लगातार जारी है। आज कुछ स्थानीय संगठनों, राष्ट्रीय व्यापार मंडल, अंतर्राष्ट्रीय बजरंगदल आदि ने भी अपना समर्थन जताया।

किसान यूनियन (भानू) का भी समर्थन
संगठन के पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख तरूण शुक्ला ने फोन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी को फोन द्वारा समर्थन दिया। दूसरी ओर किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने भी ठाकुर सुखबीर सिंह के माध्यम से फोन द्वारा अनिल चौधरी से बात करके अपना समर्थन जताया। साथ ही आने वाले तीन-चार दिनों में पूरी टोली के साथ अनशन स्थल पहुंचने की बात कही।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.