शादी के नाम पर महिला को बनाया हवस का शिकार, ब्लैकमेल करके हड़पे लाखों रुपये

गाजियाबाद में 4 बच्चों का बाप बना हैवान : शादी के नाम पर महिला को बनाया हवस का शिकार, ब्लैकमेल करके हड़पे लाखों रुपये

शादी के नाम पर महिला को बनाया हवस का शिकार, ब्लैकमेल करके हड़पे लाखों रुपये

Google Image | symbolic image

Ghaziabad News :  मुरादनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने, शादी करने और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपी पहले से शादीशुदा और चार बच्चों का पिता है। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया, जिसके बाद उसने उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो भी बना ली। फोटो दिखाकर महिला पर शादी करने और रुपये देने का दबाव बनाया गया। महिला ने इसकी शिकायत मुरादनगर थाने दी है। 

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह पेशे से पत्रकार है और मुरादनगर में आशीष नाम के व्यक्ति के यहां किराए पर रहती है। आशीष के चार बच्चे हैं और उसकी पत्नी की कोरोना काल में मौत हो गई थी। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि आशीष और उसके परिजनों ने साजिश कर उस पर आशीष से शादी करने का दावा बनाया। महिला ने आशीष के जीजा, छोटे भाई, माता-पिता पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि एक दिन उसे खाने में नशे की दवाई मिलाकर खिला दी और उसके साथ आशीष ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना ली। जिन्हें दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोप है कि उससे डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई महिला ने बताया कि बदनामी के डर से उसने आशीष को डेढ़ लाख रुपए दे दिए। 

शादी के लिए बनाया दबाव
आशीष के परिजनों ने उसपर शादी करने का दवा बनाया। मजबूर होकर उसने आशीष से शादी कर ली। महिला का आरोप है कि अब उसका आशीष प्रति दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट और गाली गलौच करता है। जिसकी शिकायत महिला ने मुरादनगर थाने में दी है। महिला का कहना है कि उसकी सारी सेविंग भी आशीष ने हड़प ली है। जिसे वापस दिलाया जाए।  मुरादनगर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। महिला द्वारा लगाए गए आरोप की जांच कर मुकदमा पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.