फौजी पति वीडियो कॉल पर मांगता रहा जीवनभर साथ रहने की भीख, महिला सिपाही ने लगाई फांसी

गाजियाबाद : फौजी पति वीडियो कॉल पर मांगता रहा जीवनभर साथ रहने की भीख, महिला सिपाही ने लगाई फांसी

फौजी पति वीडियो कॉल पर मांगता रहा जीवनभर साथ रहने की भीख, महिला सिपाही ने लगाई फांसी

Google Image | महिला सिपाही रोहिणी

Ghaziabad News : गाजियाबाद के कविनगर में एक महिला सिपाही ने अपने फौजी पति से वीडियो कॉल करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी थी। पति ने फोन करके मकान मालिक को सूचना दी, लेकिन जब तक मकान मालिक पहुंचा। तब तक देर हो चुकी थी। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। 

पति भारतीय सेना में तैनात 
बुलंदशहर के मानपुर गांव की रहने वाली रोहिणी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। रोहिणी 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी। करीब 4 साल पहले महिला सिपाही की शादी गौतमबुद्ध नगर के जारचा निवासी संदीप मलिक से हुई थी। संदीप मलिक भारतीय सेना में जवान है। दोनों को एक 2 साल का बेटा भी है। 

गाजियाबाद कचहरी की सुरक्षा में तैनात थी महिला सिपाही 
महिला सिपाही रोहिणी ने अपने बेटे को मायके में छोड़ रखा था। रोहिणी का गाजियाबाद कचहरी की सुरक्षा में तैनात थी। गाजियाबाद आरकेपुरम में किराए के मकान पर रह रही थी। पुलिस घटना को आत्महत्या का घरेलू विवाद मानकर चल रही है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

पति ने कॉल कर मकान मालिक को दी सूचना 
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात की देर रात को रोहिणी अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। जिसके चलते दोनों में घरेलू विवाद हो गया। रोहिणी ने गुस्से में आकर फंदा बनाने लगी। वीडियो कॉल पर पति ने रोहिणी को रोकने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। फौजी पति संदीप ने मकान मालिक को कॉल कर घटना की जानकारी दी। जब तक मकान मालिक पहुंचा बहुत देर हो चुकी थी। 

पुलिस का बयान
सीओ कविनगर अवनीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव फांसी पर लटका हुआ था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि महिला का उसके पति से घरेलू विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने यह दर्दनाक कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.