महिला डॉक्टर से रेप, बेटी ने विरोध किया तो उसके साथ भी...

गाजियाबाद में हैवानियत की हदें पार : महिला डॉक्टर से रेप, बेटी ने विरोध किया तो उसके साथ भी...

महिला डॉक्टर से रेप, बेटी ने विरोध किया तो उसके साथ भी...

Google Photo | Symbolic Photo

Ghaziabad News : टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बागपत में स्थित एक गांव का प्रधान पति काफी समय से महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत को अंजाम दे रहा था। पिछले शुक्रवार को आरोपी एक बार फिर गाजियाबाद की महिला डॉक्टर के साथ रेप करने के लिए पहुंचा, लेकिन इसी बीच महिला की बेटी मौके पर आ गई। इससे आरोपी गुस्से में आ गया और पीड़िता की बेटी के साथ मारपीट करके भाग गया। इस मामले की शिकायत पीड़ित परिवार के द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने बिना देरी किए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कैसे दिया घटना को अंजाम
टीला मोड़ थाना क्षेत्र में महिला डॉक्टर के पास बागपत के भेड़ापुर गांव निवासी सुनील उर्फ मिंटू लगभग डेढ़ वर्ष पहले इलाज कराने के लिए आया था। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हो गई। महिला डॉक्टर ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि बीते 10 फरवरी को रात लगभग 9:00 बजे सुनील उनके फ्लैट पर आया। आरोप है कि इस दौरान सुनील उर्फ मंटू ने बंदूक की नोक पर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने अपने मोबाइल में रेप का वीडियो कैद कर ली और उसके एवज में रुपये हड़पना शुरू कर दिया। 

पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
आरोप है कि शुक्रवार को सुनील दोबारा से उसके फ्लैट पर आया और रेप का प्रयास करने लगा। इसी बीच महिला डॉक्टर की बेटी मौके पर पहुंची। इसको देखकर आरोपी गुस्से में आ गया और रेप में सफल नहीं होने की वजह से महिला डॉक्टर की बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इस मामले में एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.