10 दिन में भरें हाऊस टैक्स, नहीं तो लगेगा 12 प्रतिशत ब्याज

गाजियाबाद : 10 दिन में भरें हाऊस टैक्स, नहीं तो लगेगा 12 प्रतिशत ब्याज

10 दिन में भरें हाऊस टैक्स, नहीं तो लगेगा 12 प्रतिशत ब्याज

Google Image | Symbolic Photo

Ghaziabad News : अगर आप हाऊस टैक्स पर लगने वाले अतिरिक्त ब्याज से बचना चाहते है तो जल्द ही अपना टैक्स जमा करा दें। क्योंकि मात्र 10 दिन शेष है और समय अवधि के बाद हाऊस टैक्स जमा करने पर 12 प्रतिशत सालाना ब्याज देन पड़ा सकता है। इसके साथ ही नगर निगम ने हाऊस टैक्स न जमा करने वाले लोगों के सीवर और जल के कनेक्शन काटने की भी तैयारी शुरू कर दी है। 

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ.संजीव सिन्हा का कहना है कि नगर निगम तीन तरह के कर वसूलता है। इसकी सीमा क्षेत्र में आने वाली हर संपत्ति से सामान्य कर लिया जाता है। इसके अलावा जिन्हें जल और सीवर की सुविधा देते हैं। उन पर इन दोनों करों को भी लगाया जाता है। 

उन्होंने बताया कि नगर निगम में 3.82 लाख पंजीकृत कर दाता हैं। अभी तक 2.62 लाख लोगों ने ही कर का भुगतान किया है। अभी भी 31 प्रतिशत से अधिक कर दाताओं पर कर बकाया है। डॉ.सिन्हा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2122-23 की शुरुआत के साथ ही नए बिल बनाने का काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में नगर निगम का प्रयास है कि 31 मार्च से पहले हर हाल में शत-प्रतिशत कर की वसूली हो जाए। इसीलिए रविवार को छुट्टी के बावजूद पांचों जोन में शिविर लगाकर 30 लाख रुपये वसूल किए। अगले रविवार को भी शिविर लगाया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.