एक बार फिर दोहराई गई निर्भया की कहानी, 5 आरोपियों ने किया महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad News : एक बार फिर दोहराई गई निर्भया की कहानी, 5 आरोपियों ने किया महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

एक बार फिर दोहराई गई निर्भया की कहानी, 5 आरोपियों ने किया महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad : गाजियाबाद में एक बार फिर निर्भया की कहानी को दोहराया गया है। गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में दिल्ली के नंदनगरी की रहने वाली एक महिला को 16 अक्टूबर को 5 लोगों ने कार में अगवा किया और 2 दिन तक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। बीते 18 अक्टूबर को सुबह 4:00 बजे अधमरी हालत में पीड़ित महिला बोरे में बंद मिली। महिला का निचला हिस्सा बोरी के अंदर था और हाथ बंधे हुए थे।

4 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
बीते 16 अक्टूबर को रात 9:30 बजे पांच आरोपियों ने मिलकर गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में महिला को कार से अगवा कर ले गए और 2 दिन तक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। महिला दिल्ली के नंदनगरी की रहने वाली थी। बीते 18 अक्टूबर की सुबह 4:00 बजे अधमरी हालत में आश्रम रोड पर महिला एक बोरे में बंद मिली। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने यूपी 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। 

महिला के बयान पर टिकी पुलिस की कार्रवाई
इस मामले में महिला के भाई ने नंदग्राम थाने में 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया है, लेकिन उनकी लोकेशन घटनास्थल या उसके आसपास की नहीं मिली है। पुलिस की कार्रवाई पीड़ित महिला के बयान पर टिकी हुई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला को पहले एमएमजी अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन महिला ने वहां इलाज कराने से मना कर दिया। इसके बाद महिला को मेरठ रेफर किया गया था, तो महिला ने वहां भी इलाज कराने से मना कर दिया। महिला ने जीटीबी अस्पताल में रेफर करने की मांग की।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया ट्वीट
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान महिला ने दिल्ली के कबीर नगर के मकान के विवाद की बात कही है। पुलिस ने इस मामले में पांच व्यक्तियों को अपने हिरासत में लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले पर ट्वीट किया है। ट्वीट के माध्यम से उनका कहना है कि दिल्ली की एक लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी। उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के गुप्तांगों में रॉड डाली गई। जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड अंदर पड़ी थी। पीड़िता अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.