140 लोगों को अफगानिस्तान से गाजियाबाद लाया विमान सी-17 ग्लोबमास्टर, पत्रकार कनिका गुप्ता भी लौटी

बड़ी खबर : 140 लोगों को अफगानिस्तान से गाजियाबाद लाया विमान सी-17 ग्लोबमास्टर, पत्रकार कनिका गुप्ता भी लौटी

140 लोगों को अफगानिस्तान से गाजियाबाद लाया विमान सी-17 ग्लोबमास्टर, पत्रकार कनिका गुप्ता भी लौटी

Tricity Today | अफगानिस्तान से गाजियाबाद लाया विमान सी-17 ग्लोबमास्टर

अफगानिस्तान में दिन-प्रतिदिन बिगड़ते हालात के बीच फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को करीब 140 लोगों को लेकर एक विमान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से गाजियाबाद के हिंडन एअरबेस पहुंचा है। 

सी-17 ग्लोबमास्टर से पहुंचे लोगों में दूतावास अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा वहां काम करने गए कई लोग शामिल है। मंगलवार सुबह भारी तनाव के बीच वायुसेना ने सी-17 विमान को काबुल भेजा था। वहां जल्द से जल्द लोगों को अपलोड कर विमान ने काबुल एअरपोर्ट से उड़ान भरी। जिसमें एक फ्रीलांस पत्रकार कनिका गुप्ता भी शामिल हैं। 

बता दें कि कल ही काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ अमेरिकी विमान पर जबरन घुसने की कोशिश की थी। भीड़ को रोकने के लिए की गई फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद तालिबान ने काबुल को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया था। यह विमान ईरान के रास्ते भारत लाया गया क्योंकि विमान पाकिस्तान के वायु क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेगा। 140 लोगों को लेकर सी-17 विमान पहले गुजरात के जामनगर में लैंड किया है।  

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लेने के बाद वहां फंसे दूसरे देशों के नागरिकों को सुरक्षित निकालने का सिलसिला जारी है। भारतीय वायुसेना भी वहां फंसे अपने लोगों को निकालने में मदद कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.