NDRF और जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

गाजियाबाद के कई गांवों में बाढ़ का खतरा : NDRF और जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

NDRF और जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Tricity Today | गाजियाबाद के कई गांवों में बाढ़ का खतरा

Ghaziabad News : हरियाणा के हथिनी कुंड से निकाला गया पानी जहां अब तक सिर्फ दिल्ली वासियों को परेशान कर रहा था वहीं अब यह गाजियाबाद में रहने वालों को भी परेशान करने लगा है मसलन दिल्ली से सटे हुए लोनी इलाके के अलीबाग बांध पर पानी का प्रेशर इस कदर बढ़ा कि बांध पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया जिसके बाद लोनी के तकरीबन एक दर्जन गांव में पानी भर गया हालांकि एहतियात के तौर पर गाजियाबाद प्रशासन एवं बागपत प्रशासन दोनों ही तरफ से राहत कार्य शुरू कर दिया गया और दोनों ही तरफ से जेसीबी मशीन भी लगा दी गई है। गाजियाबाद प्रशासन की तरफ से जल्द से जल्द स्थिति को ठीक करने के उपाय भी शुरू कर दिए गए हैं। बावजूद इसके जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते एहतियात के तौर पर एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर लगा दी गई है।  गांवों को खाली कराने के आदेश दिए गए 
अलीपुर के आस-पास के गांव को खाली करने के निर्देश भी दे दिए गए है। गाजियाबाद जिला प्रशासन की तरफ से ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर है। ऐसे लोगों को गाजियाबाद जिलाधिकारी की तरफ से विशेष रूप से हर प्रकार की सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। यमुना नदी के किनारे अलीपुर बांध भी डैमेज हो गया था। जिसे ठीक कर लिया गया है। फिलहाल जिला प्रशासन की टीम इसकी निगरानी कर रही है।

दिल्ली के साथ खतरा बरकरार
दिल्ली में अभी यमुना का स्तर 208.62 और गाजियाबाद प्रशासन की तरफ से बताया जा रहा है कि अभी इसके और अधिक बढ़ने की उम्मीद नही है। लेकिन बारिश और अन्य किसी आपदा के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.