गाजियाबाद के व्यापारियों में रोष, किसानों का समर्थन नहीं देने का ऐलान, जानिए क्यों

भारत बंद : गाजियाबाद के व्यापारियों में रोष, किसानों का समर्थन नहीं देने का ऐलान, जानिए क्यों

गाजियाबाद के व्यापारियों में रोष, किसानों का समर्थन नहीं देने का ऐलान, जानिए क्यों

Google Image | बाजार

Ghaziabad : किसानों के भारत बंद से गाजियाबाद के व्यापारियों में भारी रोष है। गाजियाबाद में व्यापारियों ने आज किसानों द्वारा भारत बंद के ऐलान के बाद भी दुकान खोली है। व्यापारियों का कहना है कि किसानों की भीड़ खत्म होती जा रही है। जिसकी वजह से अब किसान व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले ही देश का व्यापारी काफी घाटे में जा चुका हैं।

तीनों कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार सुबह छह से शाम चार बजे तक भारत बंद का एलान किया है। वहीं, गाजियाबाद के व्यापारिक संगठनों ने इसमें नहीं शामिल होने का एलान किया है। व्यापारियों ने कहा है कि सामान्य दिनों की भांति दुकान और बाजार खुलेंगे। वह भारत बंद में शामिल नहीं होंगे। व्यापारियों में किसानों के इस भारत बंद एलान के बाद काफी रोष है। गाजियाबाद के व्यापारी मंडल ने इस मामले में किसानों का समर्थन नहीं देने का ऐलान किया।

आपको बता दें कि सोमवार को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक दिल्ली बॉर्डर के सभी रास्तों पर किसान केंद्र सरकार के खिलाफ धरना पर रहे। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे हुए किसान ही एनएच -24 और एनएच-9 को बंद किया। व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से चल रहे प्रदर्शन में अब भीड़ नहीं जुट रही है। ऐसे में किसान अब भारत बंद के लिए भीड़ जुटाने की नई-नई जुगत बनाने में लगे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.