लोनी में बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र, नगर पालिका ने खरीदी करोड़ों रुपए की मशीन

गाजियाबाद वालों के लिए अच्छी खबर : लोनी में बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र, नगर पालिका ने खरीदी करोड़ों रुपए की मशीन

लोनी में बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र, नगर पालिका ने खरीदी करोड़ों रुपए की मशीन

Google Image | लोनी में बनेगा कूड़ा निस्तारण केन्द्र

Ghaziabad: लोनी भी अब साफ सुथरा दिखेगा। सड़को पर फैला हुआ कूड़ा रोजाना साफ किया जाएगा। घरों से निकलने वाले लगभग 225 मेट्रिक टन कचरे को मशीन के जरिये रोज साफ किया जाएगा। इसके लिए 275 मीट्रिक टन क्षमता का कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए जाने का काम अंतिम चरण में है। नगर पालिका ने कूड़ा निस्तारण केंद्र में स्थापित करने के लिए आधुनिक मशीने खरीदनी शुरू कर दी हैं। 

17.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह प्लांट 
कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की प्रक्रिया 2009 में शुरू की गई थी। जमीन न मिलने की वजह से यह प्रस्ताव रोक दिया गया था। 2017 में जमीन मिलने के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। उस समय यहाँ नगर निगम का कचरा भी पहुंचने की व्यवस्था थी। लकिन वहां के लोगो ने इसका विरोध कर दिया जिस वजह से इसे सिर्फ लोनी नगर पालिका क्षेत्र के लिए बनाने की योजना तैयार की गई। 17.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्लांट के लिए प्लेटफार्म और अन्य निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चूका हैं। शुरू में इसके लिए 5 करोड़ रूपए जारी किए गए थे। इन रूपए के खत्म होने के बाद प्रदेश सरकार ने दूसरी भी लागू कर दी। अब इसके लिए बचा हुआ फंड भी जारी कर दिया गया हैं।  

 मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश कूड़ा निस्तारण केंद्र 
बीते सप्ताह में मुख्यमंत्री कार्यालय ने डीएम आरके सिंह से जिले में 10 करोड़ से ज्यादा लगत वाली परियोजनाओं की जानकारी ली। परियोजनाओं में लोनी का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को 15 सितंबर तक शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अफसरों की टीम बचे हुए काम को करने में जुटी हुई हैं। इस प्लांट में मशीनें लगाने का काम एक महीने में पूरा हो जाएगा। 

जल्द बन जाएगा 
संस्था ने मशीनें खरीदनी शुरू कर दी हैं। कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण कार्यदायी संस्था जल निगम की सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) इकाई की ओर से किया जा रहा है। जल्द ही यह प्लांट तैयार हो जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र का सारा कूड़ा यहां भेजना शुरू कर दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.